Ganesh Chaturthi Home Temple Decoration Ideas: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद अहम माना जाता है। यह देशभर में विशेष रूप से मनाई जाती है, लेकिन महाराष्ट्र में इसकी धूम ही अलग होती है। गणपति बप्पा के आगमन के लिए लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। कई लोग पंडाल बनाकर बड़ी-बड़ी मूर्तियों की स्थापना करते हैं, तो कुछ लोग घर के मंदिर को ही खूबसूरत तरीके से सजाकर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं।
गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 07 सितंबर को है। इसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए हर घर में बप्पा को लाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। अगर आप गणेश जी को घर लाने से पहले उनके लिए घर के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाना चाहती हैं, तो यहां से डेकोरेशन आइडियाज ले सकते हैं।
फूलों से करें घर के मंदिर की सजावट
गणेश जी के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए आप मोगरे, गुलाब, चमेली या अन्य सुगंधित फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके से सजाने पर आपके घर का मंदिर बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग सकता है।
मंदिर को रंग-बिरंगे दुपट्टे से करें डेकोरेट
गणेश चतुर्थी के अवसर पर अगर आप बप्पा की स्थापना करने से पहले घर की मंदिर को सजाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए रंग-बिरंगे कपड़े या दुपट्टे की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से आप खूबसूरत तरीके से मंडप जैसे आकृति बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी से पहले जरूर खरीदें ये चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
पत्तों से सजाएं घर का मंदिर
गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करने से पहले मंदिर को पत्तों और फूलों से सजाएं। इसके लिए आप केले के पत्ते या आम के पत्ते को ले सकते हैं। पत्ते की मदद से मंदिर के लिए तोरण बना सकते हैं। हरे-हरे तोरण देखने में काफी सुंदर लगते हैं। आप चाहें तो इनके बीच में गेंदे के फूलों को भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की प्रतिमा को घर लाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
मंदिर के पास बनाएं रंगोली
गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित करने से पहले मंदिर के सामने कलरफुल रंगोली बनाएं। इसके लिए आप आप फूल, अक्षत, रंगोली का रंग, आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए आप चाहें तो इसके बीच में दीपक जलाकर और आकर्षक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी मनाने की क्या है परंपरा, जानें इतिहास और महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों