ganesh chaturthi  keep these Things in mind before bringing lord ganesha idol at home ()

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की प्रतिमा को घर लाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पूजा से पहले किन नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 07:30 IST

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और माना जाता है कि वे सभी शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले पूजे जाने वाले पहले देवता हैं। गणेश जी को सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करने वाले देवता माना जाता है। इसलिए, किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले उनकी पूजा की जाती है। आपको बता दें, गणेश चतुर्थी को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग नए काम शुरू करते हैं और नए लक्ष्य निर्धारित करते हैं। गणेश जी को सुख-समृद्धि के देवता भी माना जाता है। इसलिए, इस दिन लोग उनके आशीर्वाद के लिए पूजा करते हैं। अब ऐसे में अगर आप बप्पा को घर लाने के बारे में सोच रहे हैं, तो किन नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

दिशा का रखें विशेष ध्यान

dcccbbeabeffeff

भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने से पहले दिशा के बारे में जानने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए अगर आप बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करने का सोच रहे हैं, तो हमेशा ईशान कोण दिशा का ही चुनाव करें। साथ ही बप्पा का मुख हमेशा उत्तम दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा आप पश्चिम दिशा में बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर सकते हैं। 

बप्पा की प्रतिमा का करें सही चुनाव 

वास्तु शास्त्र में बप्पा की प्रतिमा को बिना मूषक के न स्थापित करें। गणेश जी की प्रतिमा लेते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके हाथों में मोचक और मूषक का होना बेहद महत्वपूर्ण है। बिना मूषक के पूजा अधूरी मानी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना

बप्पा की प्रतिमा का रंग हो सही 

Wife of Lord Ganesha

अपनी इच्छा के अनुसार घर में आप बप्पा की किसी भी रंग की प्रतिमा लेकर आ सकत हैं। विशेष रूप से सफेद और सिंदूरी रंग की प्रतिमा घर में लाना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसी प्रतिमा को घर में स्थापित करने से सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;