herzindagi
children educational apps main

Parenting Tips: लॉकडाउन में इन फ्री लर्निंग ऐप्स से बच्चों को रखें बिजी

अगर आप लॉकडाउन के पीरियड में बच्चों को बिजी रखना चाहती हैं तो इन एजुकेशनल ऐप के जरिए आप बच्चों को सिखा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-04-07, 14:28 IST

लॉकडाउन के समय में महिलाओं की जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। घर-परिवार के लिए खाना-पीना, घर की सफाई और सामान लाने की व्यवस्था करना अपने आप में बहुत चैलैंजिंग है। चूंकि इस समय में हाउज हेल्प भी उपलब्ध नहीं है, इसीलिए अकेले सारा काम करना महिलाओं को थका देता है। उस पर जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, उनके लिए मुश्किलें और भी ज्यादा हैं। घर से ऑफिस का काम करते हुए बच्चों को संभालना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लॉक डाउन में स्कूल भी बंद हैं और बच्चों को किसी तरह की एक्टिविटीज के लिए बाहर भी भेजा नहीं जा सकता है, ऐसे में अगर आप बच्चों को घर पर बिजी रखना चाहती हैं तो उसके लिए आप लर्निंग ऐप्स का सहारा ले सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फ्री लर्निंग ऐप्स के बारे में, जिनके जरिए आपके बच्चों को सीखने को भी मिलेगा और वे आपको परेशान भी नहीं करेंगे-

Night Sky

learning apps for children night sky

अगर आपके बच्चों को स्पेस के बारे में जानना पसंद है। वे आपसे तारों और ग्रहों के बारे में सवाल पूछते हैं तो आप उन्हें Night Sky ऐप के जरिए स्पेस के बारे में जानकारी दे सकती हैं। यह ऐप एक तरह का पर्सनल प्लेनेटेरियम है। यहां बच्चे स्टार्स को पहचान सकते हैं, सैटलाइट और कॉन्स्टेलेशन की भी पहचान कर सकते हैं। घर पर बैठे-बैठे अंतरिक्ष के बारे में जानना बच्चों के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। Night Sky iOS पर फ्री उपलब्ध है। 

इसे जरूर पढ़ें: Parenting Tips: इस तरह बच्चों को रात में टाइम से सुलाएं

ACK Comics

learning apps for children amar chitra katha

बच्चों को कहानियां पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। अगर उन्हें फंतासी कहानियां पढ़ने को मिले तो इससे उनकी कल्पनाशीलता विकसित होती है और उनका मन भी लगा रहता है। अपने बच्चों को आप अमर चित्रकथा सीरीज की सभी कॉमिक्स यहां पढ़ने के लिए दे सकते हैं। यह ऐप iOS और  Android पर फ्री है।   

इसे जरूर पढ़ें: Parenting Tips:बच्चों के झगड़ों से हो गई हैं परेशान तो काम आएंगे ये 5 तरीके

Pictoword

learning apps for children

बच्चों को खेल-खेल में सिखाना मुश्किल काम है, लेकिन इससे बच्चों की लर्निंग स्किल्स बहुत तेजी से विकसित होती हैं। अगर बच्चों को तस्वीरें दिखाकर उनसे शब्द बनाने के लिए कहा जाए तो सीखे हुए शब्द उन्हें हमेशा याद रहेंगे। ऐसी ही एक्टिविटी बच्चे Pictoword में सीख सकते हैं। इसमें तस्वीरें देखकर बच्चों को शब्द बनाने होते हैं। उदाहरण के लिए बच्चों को एक कान(Ear)  और रिंग(Ring) की तस्वीर दिखाई जाती है। इसे जोड़कर earring शब्द बन जाता है, जिसे बच्चा खेल-खेल में आसानी से सीख सकता है। इस ऐप में बच्चों की मैमोरी को शार्प बनाने वाले brain teasers और trivia सेक्शन भी हैं।  

 

YouTube Kids

learning apps for children to make them feel happy

बच्चों को वीडियोज देखने में खासतौर पर दिलचस्पी होती है। अगर आप बच्चों को लर्निंग से जुड़े मजेदार वीडियोज दिखाना चाहती हैं तो आप उन्हें YouTube Kids दिखा सकती हैं। यहां पर बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बहुत से वीडियोज देखने को मिलते हैं।  

 

Math Games

बहुत से बच्चों को मैथ्स से डर लगता है। सवाल देखकर वे उनसे दूर भागते हैं, होमवर्क करने में भी आना-कानी करते हैं। अगर बच्चों के मन में बैठे मैथ्स के इस डर को आप दूर करना चाहती हैं और उन्हें खेल-खेल में सिखाना चाहती हैं तो आप उन्हें Math Games ऐप अपने फोन में डाउनलोड करके दे सकती हैं। इसके जरिए आप बच्चों को मैथ्स से जुड़ी पहेलियां, चैलेंजेस और मैमोरी गेम्स खेलने को कह सकती हैं। इससे बच्चों को बोरियत नहीं होती और उनकी लर्निंग भी मजेदार हो जाती है। यह ऐप Android पर फ्री उपलब्ध है।

Image Courtesy: en.wikipedia.org, i.pinimg.com, im0-tub-com, theadvocatesorg.org

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।