महाशिवरात्रि आने वाली है। इस मौके पर घर को सजाने के लिए कई तरीके की चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। इसके लिए रंगोली का बहुत महत्व होता है। इसके कई डिजाइन आपको सोशल मीडिया पर भी नजर आ जाएंगे।
महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर के आंगन, दहलीज व मंदिर तक के लिए फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चम्मच और कांटे की मदद से कैसे आसानी से फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं और घर को खूबसूरत बना सकते हैं-
फ्लोरल रंगोली में आप रंगों की जगह पर फूलों की सहायता लेकर भी महाशिवरात्रि के मौके पर रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गोल या चकोर आकार बना लें और अंदर की तरफ आप भगवान शिव से जुड़े जाप या लाइन को लिख सकती हैं। बॉर्डर को थोड़ा फैंसी बनाने के लिए आप कांटे की मदद से डेप्थ बना सकती हैं अन्यथा आप अलग-अलग रंगो के फूलों की मदद से भी रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: MahaShivratri Rangoli Designs 2024: तीली की मदद से बनाएं बेलपत्र रंगोली के ये आसान डिजाइन
महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग के डिजाइन वाली रंगोली तो हम सभी बनाते ही हैं। इसके साथ आप बेल की तरह फूलों की माला बना सकते हैं। फूलों के साथ आप पत्तियां भी बना सकते हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि अलग-अलग रंगों की मदद से फूल बनाएं और फूलों की कलियां बनाने के लिए चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
त्रिशूल में आपको कई डिजाइन की रंगोली मिल जाएगी, लेकिन फ्लोरल डिजाइन की बात करें तो इसमें आप त्रिशूल और डमरू बनाकर नीचली तरफ फूल का बड़ा सा आकार बना सकती हैं। इसके अंदर की तरफ आप भगवान शिव का नाम लिख सकती हैं या इन्हीं से जुड़ा कोई जाप भी लिख सकती हैं।
अगर फ्लोरल रंगोली के ये आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/(Rangoli Nation, khushboo creative corner), Facebook/pallavi V Swami, Youtube/Priyal Food And Art
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।