महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। देशभर में इस दिन भोले के भक्तों में उत्साह देखने को मिलेगा। इस दिन भोले बाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने और दर्शन के लिए मंदिरों में जाते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तरह-तरह का प्रसाद और बेलपत्र चढ़ाया जाता है।
इस दिन महिलाएं घर पर भी पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस खास मौके पर आप महादेव को प्रसन्न करने के लिए रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। आप रंगोली में त्रिशूल डिजाइन बना सकती हैं। ये तो आप जानती ही हैं कि भोलेनाथ की कोई तस्वीर बिना त्रिशूल के नहीं होती।
ऐसे में इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाकर आप भोले बाबा को प्रसन्न कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
(image credit- shubh aangan youtube)
इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
(image credit- shaliniz culinary skills Youtube)
इसे भी पढ़ें- 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
(image credit- fun with rangoli)
अगर आपको इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाना मुश्किल लग रहा है, तो आप थोड़े बड़े और औसान फूलों का डिजाइन बना सकते हैं। छोटे फूलों का डिजाइन बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए आप बड़े फूल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस
(image credit: indiartomania/pinterest)
(image credit- rangolidesignideas_ insta)
अगर आप महाशिवरात्रि पर सबसे आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं। इन तरह का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको बस घर में पड़ी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा।
(image credit- rangoli_nation insta)
आप रंगोली में शिवलिंग का डिजाइन भी बना सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के शिवलिंग रूप का प्रतीक है। माना जाता है कि इसी दिन भोले बाबा शिवलिंग के रूप में पहली बार आए थे।
अगर आपके पास शिवलिंग पर रंग भरने के लिए काला रंग नहीं है, तो आप इसकी जगह नीला या सफेद रंग भी यूज कर सकते हैं। इस तरह के रंग भी भगवान शिव के प्रतीक माने जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।