देर रात गाड़ी चलाते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई दुर्घटना

रात के समय ट्रैफिक नहीं होता है। ऐसे में देर रात गाड़ी चलाते समय आपको कुछ खास बातों को जान लेना चाहिए। 

 

safety tips for driving car at night

ज्यादातर लोग रात के समय दूर की यात्रा तय करना पसंद करते हैं। रात के समय ट्रैफिक काफी कम होती हैं। हालांकि देर रात गाड़ी चलाते समय आपको कुछ खास बातों को जान लेना चाहिए। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात के समय गाड़ी चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नींद पूरी कर लें

देर रात यात्रा पर निकलने से पहले आपको अपनी नींद पूरी कर लेना चाहिए। कई बार कार चलाते- चलाते नींद आ जाती हैं। ऐसे में आपका एक्सीडेंट भी हो सकता है। ऐसे में आपको घर से निकलने से पहले पूरी नींद कंप्लीट कर लेना चाहिए।

शराब पीकर गाना ना चलाएं

अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाती हैं तब भी आपका एक्सीडेंट हो सकता है। ऐसे में आपको देर रात गाड़ी चलाते समय शराब नहीं पीना चाहिए। शराब पीकर गाड़ी चलाना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है।

तेज गाड़ी ना चलाएं

safety tips while driving your car at night in hindi

खाली सड़क देखने के बाद कई लोग कार की स्पीड बढ़ा देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए रात के समय गड्ढे या रोड ब्रेकर नहीं दिखते हैं। ऐसे में कई बार ज्यादा स्पीड होने के कारण कार पलट सकती हैं। इसलिए रात के समय कम स्पीड में ही कार चलाएं।(कार की माइलेज को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये हैक्स)

इसे भी पढ़ें-गाड़ी चलाते समय आती है नींद तो अपनाएं ये आसान हैक्स

ब्रेक लेना है जरूरी

देर रात यात्रा करते समय आपको ब्रेक लेते रहना चाहिए। अगर आप ब्रेक लेते हुआ रात का सफर तय करती हैं तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। ना तो आपको थकावट होगी और ना ही आपको शरीर में दर्द होगा।

इसे भी पढ़ें-कार चलाते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

सेफ्टी का रखें ध्यान

रात के समय आपको भूलकर भी किसी को लिफ्ट नहीं देना चाहिए। अगर आप किसी को लिफ्ट देती हैं तो आप मुसीबत में फंस सकती है। रात में लंबी यात्री का प्लान बना रही हैं तो कार में एक छोटा डंडा जरूर रखें। ताकि मुसीबत के समय यह आपके काम आ सकें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP