गाड़ी चलाते समय नींद आने की समस्या आम है। खासकर यह रात के समय होता है। ज्यादातर लोग दूर यात्रा करने के लिए रात का समय चुनते है। इस समय आपको ट्रैफिक काफी कम मिलता है। हालांकि ज्यादातर सड़क दुर्घटना नींद आने के कारण भी होती हैं। अगर आप भी देर रात गाड़ी चलाते है तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके नींद की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
च्युइंग गम आएगा काम
कोशिश करें की आप देर रात गाड़ी चला रहे हैं तो च्युइंग गम जैसी चीज मुंह में रखें। इससे जल्दी नींद नहीं आती हैं। अगर आप च्युइंग गम का सेवन नहीं करते हैं तो आपको सौंप खाना चाहिए। इसकी मदद से गाड़ी चलाते समय नींद नहीं आएगी।
चाय-कॉफी लें
गाड़ी लगातार ना चलाकर आप चाहे तो ब्रेक भी ले सकते हैं। कोशिश करें हर 2 घंटे के बाद चाय-कॉफी का ब्रेक अवश्य लें। इसकी मदद से आपको काफी राहत मिलेगी। खासकर रात के समय चाय-कॉफी पीने से नींद गायब हो जाती हैं। इससे गाड़ी चलाते समय आपको परेशानी नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें-कार चलाते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
ठंडे पानी से मुंह धोएं
लंबी यात्रा करने के लिए आपको समय- समय पर ठंडे पानी से मुंह धोना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में यात्रा के दौरान आपको अपने साथ ठंडा पानी रखना चाहिए। इसे अपने फेस को धोएं ताकि आपको नींद ना आए। अगर कोई साथी हैं तो आपस में बातचीत करते रहें। इससे भी गाड़ी चलाते समय आपको नींद नहीं आएगी।(जानें क्या ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे)
इसे जरूर पढ़ें-कार चलाना सीख रही हैं तो ये 4 टिप्स आएंगे बहुत काम
पसंदीदा गाने सुने
आपको लंबे यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा गाने जरूर सुनना चाहिए। ऐसे में आपको नींद नहीं आएगी और साथ ही सफर चाहे कितना भी लंबा हो समय कब निकलेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। कुछ ऐसे गाने बजाएं जिसे सुनकर आपको मजा आ जाता हो।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों