herzindagi
deepveer wedding

दीपिका-रणवीर इस दिन लेंगे सात फेरे, जानें उनकी शादी से जुड़ी 5 खास बातें

दीपिका-रणवीर इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे, उनकी शादी से जुड़ी ये 5 खास बातें शादी वाले दिन को यादगार बना देंगी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-22, 14:18 IST

दीपिका-रणवीर इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे, उनकी शादी से जुड़ी ये 5 खास बातें शादी वाले दिन को यादगार बना देंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका और रणवीर इसी साल 18 नवंबर और 20 नंबर के बीच शादी कर सकते हैं, 10 नवंबर को फाइनल डेट भी माना जा रहा है। 

दीपिका-रणवीर, विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे ऐसा भी कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दिलचस्प बात यह है कि दो-तीन दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह की फोटो पर 'mine' यानी 'मेरा' लिखकर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल किया है। 

वैसे रणवीर भी कुछ कम नहीं हैं जब दीपिका पादुकोण ने कान्स के दौरान अपने हर आउटफिट की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी तो तब रणवीर उनकी हर फोटो को लाइक करते और उन सभी तस्वीरों पर कमेंट भी करते। कई जगह रणवीर ने लिखा था 'डैम हॉट'। 

deepveer wedding love

10 नवंबर को लेंगे फेरे 

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका और रणवीर इसी साल 18 नवंबर और 20 नंबर के बीच शादी कर सकते हैं, 10 नवंबर को फाइनल डेट भी माना जा रहा है। दोनों परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे मगर बात नहीं बन सकी। अब यह कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर स्विट्ज़रलैंड में शादी करेंगे। साथ ही यह लगभग तय है कि विराट-अनुष्का की तरह दीपिका-रणवीर भी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। 

deepveer wedding love

लंदन से की गई शादी की शॉपिंग 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की शॉपिंग काफी हद तक लंदन से की है। इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि रणवीर-दीपिका ने लंदन में एक बंगला भी खरीदा है। इसके बाद मार्च में वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। 

Read more: दीपिका बनेंगी रणवीर की दुल्हन, इस खास दिन पर दोनों लेंगे सात फेरे

मुंबई से की गई गहनों की शॉपिंग 

कुछ दिन पहले दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक गहने की दुकान में देखी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा तेज हो गई। दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। 

deepveer wedding love

विरुष्का से दीपवीर कम नहीं 

रणवीर और दीपिका पादुकोण भी विराट-अनुष्का की तरह शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं जिस कंपनी के लिए 'विरुष्का' ने ऐड किया था, उसी ब्रांड का प्रमोशन करते 'दीपवीर' भी नजर आ सकते हैं। वैसे तो दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं मगर दोनों एक्टर्स ने उन पर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों ना तो उनकी पुष्टि कर रहे हैं ना ही खंडन। दीपिका पादकुण के पास फिलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टाल दी गई है। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में फिल्म 'सिम्हा' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों इस साल कम फिल्मों की ही शूटिंग कर रहे हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।