चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात को होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान, पृथ्वी सूर्य से प्राप्त होने वाले प्रकाश से चंद्रमा को अवरुद्ध कर देती है और चंद्रमा की रोशनी कुछ समय के लिए कम हो जाती है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार, बुध पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। ग्रहण के कारण चंद्रमा का रंग रक्त-लाल हो जाता है।
ज्योतिष की मानें तो चंद्रग्रहण का राशियों पर भी कुछ न कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जरूर पड़ता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से जानें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं और किन राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
साल 2022 में 2 चंद्रग्रहण लगेंगे जिसमे पहला चंद्र ग्रहण 16 मई दिन सोमवार को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।16 मई को वैशाख महीने की पूर्णिमा की तिथि है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह चंद्र ग्रहण विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। धार्मिक दृष्टि से चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक खगोलीय घटना मात्र है।
इसे जरूर पढ़ें:जानें कब पड़ेगा साल का पहला सूर्यग्रहण , घर की सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
भारतीय समय के अनुसार 16 मई को प्रातः 7:58 से 11:25 तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को विष्णु जीका नौवां अवतार माना जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। जहां तक चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह भारत में दिखाई नहीं देगा। बल्कि यूरोप अफ्रीका इंग्लैंड उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी एशिया, पोलैंड, जर्मनी, सूडान, नॉर्वे, कीनिया आदि जगहों पर ही दिखाई देगा। चूंकि भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण का कुछ न कुछ सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य पड़ता है। इस चंद्र ग्रहण का भी सभी 12 राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इस ग्रहण से जिन राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है उनके बारे में जानें।
मेष राशि के जातकों को साल के पहले चंद्र ग्रहण के प्रभाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य के हिसाब से यह थोड़ा मुश्किल समय रहेगा। इस दौरान आपको कुछ नयी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको आने वाले समय में भी परेशानी हो सकती है। अपनी कुशलता के लिए आप भगवान शिव की आराधना करें और शिव मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि के लोगों को भी चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य की समस्याओं की वजह से आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Buddha Purnima 2022: जानें कब पड़ेगी बुद्ध पूर्णिमा, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
कर्क राशि को चंद्र ग्रहण के कुछ बुरे प्रभाव देखने पड़ सकते हैं। इस राशि के लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है या नौकरी में समस्याएं हो सकती हैं। आपको स्वास्थ्य के लिए भी ज्यादा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको इस दौरान कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि के लोगों को भी चंद्र ग्रहण परेशान कर सकता है। आपके जीवन साथी के साथ वाद विवाद होने के संकेत हैं। मानसिक तनाव को नियंत्रित करें एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी चद्र ग्रहण कष्टप्रद हो सकता है। आपको बिज़नेस में घाटा होने की संभावना है। कोई भी काम सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको इस दौरान सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आप अपना वाहन संभल कर चलाएं। अपने कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाए रखें अन्यथा नौकरी में भी बाधा आ सकती है।
हालांकि कुछ राशियों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण दुष्प्रभाव लेकर आएगा लेकिन आपको समस्याओं से डरने की बजाय संयम बनाकर चलना होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: pixabay.com and freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।