image

Makar Saptahik Rashifal 09-15 February 2026: ग्रहों की चाल कराएगी धन लाभ, जानें कैसा रहेगा मकर राशि का यह सप्ताह

सूर्य का गोचर: 13 फरवरी को सूर्य आपकी राशि से निकलकर कुंभ में जाएंगे, जिससे आपका गुस्सा तो कम होगा, लेकिन वाणी और धन के मामले में 'ग्रहण दोष' बनने से सतर्क रहना होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 18:11 IST

Capricorn Weekly Horoscope : मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह शक्ति और सत्ता के साथ-साथ संयम की भी मांग कर रहा है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है, सप्ताह मध्य भाग में सतर्क रहने की जरूरत है। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा आपकी अपनी राशि मकर में रहेंगे। इस सप्ताह 13 फरवरी को एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

लग्न से सूर्य का निकलना आपके गुस्से को थोड़ा कम करेगा, लेकिन दूसरे भाव में राहु के साथ युति करना धन और वाणी के लिए ग्रहण दोष बनाएगा। लग्न में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का 'त्रिग्रही योग' अभी भी आपको अत्यंत प्रभावशाली बनाए हुए है। शनि देव तीसरे भाव में मीन राशि में और गुरु छठे भाव में मिथुन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

मकर राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में ग्लैमर और गलतफहमी का मिश्रण है। लग्न में उच्च के मंगल और शुक्र की युति आपके अट्रैक्शन को चरम पर रखेगी। 09 से 11 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव का चंद्रमा सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। किसी दोस्त के जरिए कोई नया रिश्ता आ सकता है। लेकिन सावधान रहें! 12 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा बेडरूम लाइफ में नीरसता ला सकता है। 13 फरवरी के बाद जब सूर्य दूसरे भाव में राहु के साथ मिलेंगे, तो आपकी वाणी रिश्तों की सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती है। गुस्से में बोली गई कड़वी बात ससुराल पक्ष या पति के साथ बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। 14-15 फरवरी को जब चंद्रमा लग्न में आएगा, तो आप बहुत भावुक हो जाएंगी और पति का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगी।

उपाय: शुक्रवार को गुलाब का इत्र लगाएं, इससे शुक्र मजबूत होगा और रिश्तों में मिठास आएगी।

2 - 2025-08-29T125128.268

मकर राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार होगी। 09 से 11 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से, भले ही वह नीच का हो, आपको अचानक लाभ देगा। आपकी पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है। महिला एन्त्रेप्रेंयूर्स के लिए यह समय नेटवर्किंग का है। 13 फरवरी को सूर्य का दूसरे भाव में जाना और वहां राहु से मिलना, सरकारी नौकरी कर रही महिलाओं के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में कोई पुरानी फाइल या हिसाब-किताब दोबारा खुल सकता है। 12 और 13 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा होने से काम में मन नहीं लगेगा और आलस्य छाया रहेगा। 14 और 15 फरवरी को लग्न में उच्च के मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग आपको फिर से 'बॉस लेडी' के रूप में स्थापित करेगा। आप बड़े से बड़ा टारगेट पूरा कर लेंगी।

उपाय: शनिवार को शनि देव के मंदिर में छाया दान करें कटोरी में तेल लेकर अपना चेहरा देखें और दान करें ।

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

मकर राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों पर यह सप्ताह संभलकर चलने का है। 09 से 11 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय के स्रोतों में वृद्धि करेगा। दोस्तों या बड़े भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आने के प्रबल योग हैं। लेकिन, 12 फरवरी से स्थिति बदल सकती है। बारहवें भाव का चंद्रमा अचानक बड़े खर्चों का इशारा कर रहा है। 13 फरवरी के बाद दूसरे भाव में सूर्य और राहु का ग्रहण दोष आपकी सेविंग्स पर नजर लगाए बैठा है। परिवार में पैसे को लेकर विवाद हो सकता है या किसी गलत इन्वेस्मेंट फ्रॉड स्कीम में पैसा फंस सकता है। सोना-चांदी खरीदने का विचार अभी त्याग दें। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं, इससे धन संबंधित बाधाएं दूर होंगी।

मकर राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और सिर का विशेष ध्यान रखना होगा। लग्न में अग्नि तत्व वाले ग्रहों का प्रभाव शरीर में पित्त और गर्मी बढ़ा रहा है, जिससे मुहांसे, एसिडिटी या माइग्रेन हो सकता है। 12 और 13 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा नींद न आने की समस्या और पैरों में दर्द दे सकता है। 13 फरवरी के बाद दूसरे भाव में सूर्य-राहु की युति दांतों में दर्द, मुंह के छाले या गले में इन्फेक्शन का कारण बन सकती है। खान-पान में ठंडी चीजों का सेवन बढ़ाएं। 14-15 फरवरी को लग्न में चंद्रमा आने से मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें।

उपाय: रविवार को भैरव बाबा के दर्शन करें और किसी गरीब को भोजन कराएं। प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। 

1 - 2025-08-29T125130.495

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है। 

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;