Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:59 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 18 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 January 2026: मौनी अमावस्या पर धनु राशि के लोग वाणी और धन पर दें ध्यान, पढ़ें कैसा बितेगा आज का दिन

आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या पर धनु राशि की महिलाओं को वाणी और धन पर विशेष ध्यान देना होगा। सूर्य-चंद्र की युति दूसरे भाव में होने से पारिवारिक जीवन और बचत प्रभावित हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट से बचने के लिए मौन रहना या सोच-समझकर बोलना महत्वपूर्ण है। करियर में स्थिरता बनाए रखें और आर्थिक रूप से सतर्क रहें।
Editorial
Updated:- 2026-01-18, 07:10 IST

Sagittarius Horoscope Today, 18 January 2026: आज माघ मास की मौनी अमावस्या है। धनु राशि की महिलाये , जिनका स्वामी देवगुरु बृहस्पति है, के लिए आज का दिन अपनी वाणी  और सेविंग्स पर ध्यान देने का है। आज सूर्य और चंद्रमा दोनों आपके दूसरे भाव में मकर राशि में मौजूद हैं। अमावस्या का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन और सेविंग्स पर पड़ सकता है। आज के दिन मौन व्रत रखना या कम बोलना आपके लिए सबसे बड़ा अस्त्र साबित होगा, क्योंकि आज आपके मुँह से निकली कड़वी बात रिश्तों और काम दोनों को बिगाड़ सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में उलझने वाला हो सकता है। दूसरे भाव में अमावस्या होने के कारण परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा। अपने पार्टनर के साथ पैसों को लेकर किसी भी तरह की बहस करने से बचें। यदि आप विवाहित हैं, तो ससुराल पक्ष के साथ बातचीत में बहुत सावधानी बरतें। वाणी की कठोरता आज बने-बनाए रिश्तों में दरार डाल सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और स्वयं भी मस्तक पर तिलक करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि के जातकों के लिए आज करियर में स्थिरता बनाए रखने का दिन है। जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस या वाणी से जुड़े रोजगार में हैं, उन्हें आज विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज किसी कलीग से विवाद होने की आशंका है। आज अपनी प्लानिंग्स को किसी से शेयर न करें क्योंकि दूसरे भाव में सूर्य-चंद्र की युति आपकी बातें फैला सकती है। बॉस या सीनियर्स के सामने तभी बोलें जब बहुत जरूरी हो, अन्यथा आज शांत रहना ही करियर के लिए सही रहेगा।
उपाय: गाय को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अलर्ट रहने का है। धन भाव में अमावस्या दोष बन रहा है, जिससे आज आपको अपनी सेविंग्स को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी भी तरह का नया इन्वेस्ट करने से बचें। परिवार की जरूरतों या किसी अचानक आई मुसीबत पर धन खर्च हो सकता है। आज किसी को पैसा उधार न दें और न ही किसी की गारंटी लें। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज कैश के लेन-देन में गड़बड़ी हो सकती है, हिसाब-किताब पक्का रखें।
उपाय: किसी मंदिर में या ब्राह्मण को पीले फल और अन्न का दान करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

धनु राशि के लोगों को आज मुख ,दांत और गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे भाव का प्रभाव चेहरे और गले पर होता है, इसलिए आज ठंडा पानी पीने से बचें, टॉन्सिल या गले में दर्द हो सकता है। आंखों में जलन या दृष्टि से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। आज सात्विक भोजन करें, क्योंकि गलत खान-पान से फूड पॉइजनिंग या पेट खराब होने का डर है।
उपाय: नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;