शेट्टी कुंद्रा से लेकर बादशाह तक, एक्सपेंसिव रेस्तरां और क्लब्स के मालिक हैं ये स्टार्स

अगर फाइन डाइनिंग के साथ सेलिब्रिटी फील चाहिए, तो इन स्टार्स के रीगल और आलीशान रेस्तरां और क्लब्स में शानदार एक्सपीरियंस के लिए जा सकते हैं।

expensive restaurants owned by bollywood stars

हम सभी यह जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। उन्हें किंग-साइज लाइफ और लग्जरी की आदत होती है। बड़े मैनशन से लेकर डिजाइनर कपड़े और बड़ी और महंगी गाड़ियां हर तरह से उनकी जिंदगी शानदार है। वहीं सबके अपने-अपने शौक हैं और सबने बॉलीवुड से इतर दूसरी इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमाए हैं। ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक्टिंग, सिंगिंग, प्रोडक्शन से बिल्कुल अलग उद्योग में अपना पैसा लगा रहे हैं।

हॉस्पिटैलिटी खासतौर से वो इंडस्ट्री है, जो बी-टाउन से सबसे ज्यादा जुड़ी है। और हमारे फूडी स्टार्स ने इसी के चलते कुछ बेहद शानदार, बड़े और महंगे रेस्तरां, क्लब्स और कैफेज में अपना पैसा लगाया है। आपको पता है कि मुंबई में ही कितने स्टार्स के रेस्तरां हैं। मुंबई से बाहर दूसरे शहरों और देशों में भी कुछ स्टार्स अपने रेस्तरां खोलने में कामयाब हुए हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, जैकलीन फर्नांडीस, प्रियंका चोपड़ा, बादशाह आदि उनमें शामिल हैं। इस आर्टिकल में आइए हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएं।

सोना बाय प्रियंका चोपड़ा जोनस (Sona by Priyanka Chopra Jonas)

sona by priyanka chopra

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी में अपना एक रेस्तरां खोला था। उन्होंने इसके लॉन्च की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। प्रियंका ने उस समय यह भी बताया था कि वह 3 साल से अपने रेस्तरां को खोलने की तैयारी कर रही थीं। उनके रेस्तरां का नाम 'सोना' है और यहां मेन्यू में आपको गोलगप्पे, टिक्की चाट से लेकर इंडियन मेन कोर्स में सब मिलेगा। प्रियंका के इस रेस्तरां में इंडस्ट्री के कई स्टार्स जा चुके हैं। सिर्फ मेन्यू ही नहीं, बल्कि इस रेस्तरां का इंटीरियर और डेकोर भी एकदम क्लासिक है।

बास्टियन बाय शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Bastian By Shilpa Shetty kundra)

bastian by shilpa shetty

अगर आप मुंबई के वर्ली में बेहतरीन सी फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का रेस्तरां बास्टियन आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। रीगल झूमर, लग्जरियस इंटीरियर, आलीशान वुडन फर्नीचर, रेस्तरां की शान है। दरअसल इस हॉस्पिटैलिटी ग्रुप में 50 प्रतिशत के शेयर शिल्पा ने खरीदे हैं, जो उन्हें इसका मालिक बनाता है। शिल्पा के मुताबिक, उनके इस रेस्तरां में फ्रेश प्रोडक्ट्स, क्वालिटी और लजीज डेसर्ट पर फोकस के साथ स्वास्थ्य को सबसे आगे रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण जल्द करेंगी अपना लाइफस्टाइल ब्रैंड लॉन्च, उनके जैसी अन्य Entrepreneur से मिलिए!

द एल्बो रूम बाय चंकी पांडे (The Elbow Room By Chunky Pandey)

the elbow room by chunky pandey

चंकी पांडे बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। इंडस्ट्री में एक अच्छा मार्क सेट करने के बाद उन्होंने मुंबई में अपना एक रेस्तरां-बार खोला है, जिसका नाम 'द एल्बो रूम' है। साल 2009 में लॉन्च हुए चंकी पांडे के इस रेस्तरां में आपको कुछ स्वादिष्ट एग्जॉटिक कॉकटेल्स मिलेंगे। इसकी विशेष डिश ओईकोनोमिया की से आती है, जो एक जापानी पैनकेक है जिसमें सब्जियों और चिकन के साथ सीफूड होता है। इतना ही नहीं हर ट्यूसडे को बार गेस्ट्स के लिए लाइव म्यूजिक और भोजन की कई वैरायटी ऑफर करता है।

गोंडोला बाय पेरिजाद जोराबियन (Gondola by Perizaad Zorabian)

आप पेरिजाद जोराबियन को 2003 में सुभाष घई की फिल्म 'जॉगर्स पार्क' में जेनी सूरतवाला के रूप में जानते होंगे। पेरिजाद का परिवार शुरू से बिजनेस में रहा है। उनका परिवार का 'ज़ोरबियन चिकन' नाम से पुराना पोल्ट्री बिजनेस है और इससे भी पुराना मुंबई में स्थित एक रेस्तरां हैं। गोंडोला नाम का यह रेस्तरां साल 1975 से मुंबई के बांद्रा में पाली हिल्स में स्थित है, जिसकी मालकिन पेरिजाद हैं। यह एक मल्टी-कुजीन रेस्तरां है जो अपने भारतीय, सी फूड और चाइनीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें : कभी एक-दूसरे को एक आंख नहीं सुहाती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

ड्रैगनफ्लाई एक्सपीरियंस बाय बादशाह (Dragonfly Experience by Badshah)

dragonfly by badshah

सिंगर और रैपर बादशाह ने बहुत कम समय बॉलीवुड को अपने रैप का दीवाना बना दिया है। आज ऐसे कई गाने हैं जो उनके रैप के बिना पूरे नहीं होते। इसके साथ ही बादशाह स्टाइल और एक फूडी के रूप में भी जाने जाते हैं, तभी शायद उन्होंने हॉस्पिटैलिटी में कदम रखने के बारे में सोचा। आपको बता दें कि बैड बॉय बादशाह ड्रैगनफ्लाई एक्सपीरियंस नाम के एक रेस्तरां के मालिक हैं। उन्होंने इसे दिल्ली और मुंबई में ओपन किया है और इसके मेन्यू में आपको कुछ इंवेंटिव कॉकटेल्स के साथ एशियन कुजीन का फ्यूजन मिलेगा।

इसके अलावा भी ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक्सपेंसिव क्लब्स, बार और रेस्तरां में इन्वेस्ट कर चुके हैं। जूही चावला और उनके पति जय मेहता, आयशा टाकिया, अर्जुन रामपाल, आशा भोसले, डीनो मोरिया आदि उन सेलिब्रिटीज में से हैं, जो अपने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में बहुत खुश हैं।

अगर आपको मौका मिले तो आप किस रेस्तरां में जाना चाहेंगे? यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP