किचन में काम करने का कोई फिक्स फार्मूला नहीं होता। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप किचन में किस तरह काम करती हैं और घर के सदस्यों को स्वाद परोसने के साथ-साथ समझदारी का परिचय किस तरह देती हैं। अगर आप किचन में स्मार्टली काम करती हैं तो आप फूड को वेस्ट होने से काफी हद तक रोक सकती हैं। वैसे भी भारतीय परंपराओं में यह माना जाता है कि भोजन को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और भोजन को फेंकना उसके अपमान के बराबर है। इसलिए हमें हमेशा कहा जाता है कि भोजन को फेंकना नहीं चाहिए। हालांकि हममें से बहुत सी महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि वह किचन में वेस्ट होने वाले फूड को किस तरह उपयोग में ला सकती हैं।
आज के समय में जब देश की एक बड़ी जनसंख्या दो वक्त की रोटी के लिए भी तरसती है। ऐसे में खाना वेस्ट करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। आप जिस भोजन को वेस्ट कर रही हैं, अगर आप उसे ही बचा लें तो एक बड़ी जनसंख्या का पेट भरा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-यह फूड हैक्स आपके काम को बना देंगे काफी आसान
वहीं दूसरी ओर, इस तरह अगर खाना वेस्ट होता है तो इससे आपका भी आर्थिक नुकसान होता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप फूड वेस्टेज को मिनिमम कर सकती हैं-
बनाएं सीमित भोजन
फूड वेस्टेज को रोकने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम यही है कि आप सीमित मात्रा में भोजन बनाएं। अक्सर महिलाएं अपने काम को आसान बनाने के लिए सुबह व शाम का भोजन एक साथ तैयार कर लेती हैं, लेकिन अगर आपको शाम को कहीं जाने का प्लान बन जाए या फिर दोबारा उसी सब्जी को खाने का मन नहीं करता तो खाना वेस्ट हो जाता है। इसलिए आप एक ही समय का भोजन एकबार बनाएं और बनाने के बाद गरमा-गरम खाएं।
बचा हुआ भोजन
अगर खाना बच गया है और उसे अब कोई खाना नहीं चाहता तो आप उसे कूड़े में फेंकने की जगह उसे अलग तरीके से बनाकर सबको सर्व करें। मसलन, अगर दाल बच गई है तो आप उसे पीसकर दाल का चीला बनाकर नाश्ते में सर्व कर सकती हैं। इसी तरह, सूखी सब्जी को मैश करके उससे परांठे बनाए जा सकते हैं।
स्टोरेज का तरीका
आप अपने खाने की सामग्री को किस तरह स्टोर करती हैं, यह भी बेहद महत्वपूर्ण है। मसलन, आपने सामग्री को किसी नमी वाली जगह पर स्टोर किया तो वह जल्दी खराब हो जाएंगे। इसी तरह फ्रिज में स्टोर की जाने वाली चीजों को स्टोर करने से पहले फ्रिज का तापमान भी चेक करना चाहिए। जब फूड का स्टोरेज सही होता है तो उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और आप लंबे समय तक उनका इस्तेमाल कर पाती हैं। जिसे फूड वेस्ट होने से बच जाता है।
लिस्ट पर फोकस
यह गलती हममें से अधिकतर महिलाएं कर बैठती हैं। हमें कुछ सामान लाना होता है और हम मार्केट निकल जाती हैं। वहां पर जाकर हम ऐसी भी कई खाने-पीने की चीजें खरीद लाती हैं, जो उस समय तो देखने में अच्छी लगती हैं, लेकिन उनकी वास्तव में कोई जरूरत नहीं होती।
ऐसे में वह चीजें किचन में ऐसे ही पड़ी रहती हैं और जब वह खराब हो जाती हैं तो हम उन्हें बाहर फेंक देते हैं। इसलिए मार्केट से हमेशा सिर्फ और सिर्फ जरूरत का ही सामान खरीदें। बेहतर होगा कि आप मार्केट निकलने से पहले शॉपिंग लिस्ट बना लें। इसके अलावा आप जो भी चीज खरीदें, एक बार उसका लेबल अवश्य पढ़ें और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
इसे जरूर पढ़ें-किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्स और बचेगा आपका बहुत सारा टाइम
डिफरेंट यूज
किचन में ना चाहते हुए भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो वेस्ट हो ही जाती हैं, जैसे फल व सब्जियों के छिलके। हम उन्हें बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन आप ऐसा ना करें। बेहतर होगा कि आप उनका कुछ अलग इस्तेमाल करें। जैसे आप उन्हें अपने ब्यूटी रूटीन में जगह दे सकती हैं। इससे आपकी त्वचा भी दमकेगी और आपको महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट में पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर, बचा हुआ सामान आपके काम भी आ जाएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों