Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:17 AM IST HZ Awards 2026
image

गंदे हेडफोन और ईयरबड्स को करें मिनटों में साफ, हट जाएगा सारा मैल

अक्सर इयरबड्स और हेडफोन पसीने और कान के मैल की वजह से गंदे हो जाते हैं। इनकी साउंड क्वालिटी भी खराब हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसे समय-समय पर साफ करते रहें। आइए बताते हैं इसका आसान तरीका।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 18:15 IST

Headphones And Earbuds Cleaning Tips: आजकल के समय में हर कोई अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को इस्तेमाल में लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे काम करने में काफी आसानी होती है। मीटिंग हो या कोई कॉल अटेंड करनी हो। इसके लिए हेडफोन या ईयरबड्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे रोजाना के इस्तेमाल में लेने की वजह से इसमें ऊपर की तरफ गंदगी और मैल जमा हो जाता है, जिसकी वजह से इसमें से आवाज भी कम आने लगती है। ऐसे में आप आसान तरीके से इसे साफ कर सकती हैं। आइए बताते हैं इसे साफ करने का आसान तरीका।

माइक्रोफाइबर कपड़े से करें साफ

आपके ईयरबड्स और हेडफोन गंदे हो गए हैं, तो ऐसे में आप माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल इन दोनों चीजों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करना है। इसके बाद ईयरबड्स और हेडफोन को क्लीन करना है। इससे आपको आवाज भी सही आएगी। साथ ही आप इसे आसानी से साफ कर पाएंगी।

2 - 2026-04-09T140108.204

कॉटन इयरबड से करें क्लीन

आप कॉटन इयरबड्स से ईयरबड्स और हेडफोन को क्लीन करें। इसके लिए आपको इयरबड को ईयरबड्स और हेडफोन के अंदर के एरिया को क्लीन करने के लिए इस्तेमाल करना है, ताकि इसमें लगा हुआ सारा मैल निकल जाएगा। बस आपको इसे हल्का गीला करके चारों तरफ घुमाना है। इसे आसपास का सारा मैल निकल जाएगा।

1 - 2026-04-09T140114.039

यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में मैट धोने से पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर की जगह डालें 1 रुपये की ये चीज, हाथ से रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपके ईयरबड्स और हेडफोन में मैल नजर आ रहा है, तो उन्हें हर 15 दिनों में साफ करना चाहिए।
  • ज्यादा मैल जमा होने के बाद इसे स्क्रैच करके न निकालें। इससे आपकी एक्सेसरीज खराब हो सकती हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसे साफ करने के लिए किसी भी केमिकल चीज का इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्‍ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए

इस तरह से आप अपने ईयरबड्स और हेडफोन को क्लीन कर सकती हैं। क्लीन करना काफी आसान है। ऐसे में आपको हर बार नए ईयरबड्स और हेडफोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपकी एक्सेसरीज क्लीन हो जाएगी। बस आपको सही चीजों का इस्तेमाल करना होगा, ताकि आप अपनी चीजों को अच्छे से साफ कर सकें। साथ ही आपको नए लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।