आज के समय में हर कोई अपने घर में प्लांट्स रखना पसंद करता है। यह उनके घर को और भी अधिक खूबसूरत व हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। आमतौर पर, लोग अपने घर के स्पेस को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के प्लांट्स को अपने इंटीरियर का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन समय के साथ पॉट फेडेड नजर आने लगता है। जिससे घर का इंटीरियर भी उतना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में सबसे बेहतरीन तरीका होता है कि आप अपने प्लांटर के लिए एक खूबसूरत कवर बनाएं।
ये कवर ना केवल आपके प्लांटर को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाते हैं, बल्कि आप डिफरेंट कवर की मदद से अपने प्लांट्स को हर बार एक न्यू लुक दे पाते हैं। इतना ही नहीं, जब भी आप अपने घर या रूम के इंटीरियर में बदलाव करना चाहें तो बस प्लांटर के कवर को चेंज कर दें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांटर कवर आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने घर में बना सकती हैं-
रस्सी से बनाएं प्लांटर कवर
अगर आप अपने प्लांट को एक बेहद ही क्लासी लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में रस्सी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप पॉट के बाहरी हिस्से पर ग्लू गन की सहायता से ग्लू लगाएं। इसके बाद आप एक बड़ी रस्सी लें और उसे प्लांटर के चारों ओर लपेटती जाएं। इस तरह आप अपने प्लांट के लुक को एकदम से बदल सकती हैं। रॉप की मदद से बना यह कवर कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है और देखने में भी काफी अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें-गार्डन में पुराने कपड़ों को कुछ ऐसे करें इस्तेमाल
डेनिम से बनाएं प्लांटर कवर
अक्सर हम सभी के घरों में डेनिम की शर्ट से लेकर जींस व शर्ट तो होती ही है। लेकिन एक समय के बाद जब वह पुरानी हो जाती है तो हम उसे बाहर कर देते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इससे भी पॉट कवर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपने पॉट के साइज को नापकर उसी के अनुसार डेनिम को काटकर स्टिच कर लें। अगर आप पॉट के लुक को और भी ज्यादा एन्हॉन्स करना चाहती हैं तो ऐसे में आप डेनिम में ब्लू के डिफरेंट शेड्स को एक साथ स्टिच कर सकती हैं।(घर पर बनाएं स्टाइलिश फोन कवर)
लकड़ी से बनाएं प्लांटर कवर
अगर आप एक मजबूत प्लांटर कवर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में लकड़ी की मदद ली जा सकती है। इस तरह के प्लांटर कवर को तैयार करते समय आप उसमें एक साथ तीन या चार प्लांट्स आसानी से रख सकती हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आपके सभी पॉट्स एक ही साइज के हों। आप सभी पॉट्स को एक साथ रखकर उसे नाप लें और उसके अनुसार लड़की को काटें। फिर आप कील व फेविकोल की मदद से उसे फिक्स करें। अब आप इनमें अपने प्लांट्स को आसानी से रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पुरानी बाल्टी को इन तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल
पुराने कपड़ों से बनाएं प्लांटर कवर
कपड़ों का साइज छोटा हो जाने पर लोग उसे बेकार समझते हैं। लेकिन अगर आपका आउटफिट नया है, पर अब आप उसे नहीं पहन सकती हैं तो ऐसे में उसकी मदद से भी प्लांटर कवर बनाया जा सकता है। आप चाहें तो अलग-अलग फैब्रिक की स्ट्रिप काटकर उससे एक कलरफुल प्लांटर बनाएं या फिर अगर आपके पास प्रिंटेड कपड़ा है तो आप उसमें भी इनर लाइनिंग करके एक प्लांटर कवर तैयार करें।(पुरानी चीजों से ऐसे सजाएं घर)
तो अब आप अपने प्लांट के लिए किस तरह का पॉट कवर बनाना पसंद करेंगी? हमें अवश्य बताइएगा। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों