10 Heads Of Ravana: रावण के बारे में बात करते वक्त हमारी आंखों के आगे खुद ब खुद 10 सिर बने आ जाते हैं। अब आप कहेंगे कि हां ऐसा तो हमारे साथ भी होता है। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रावण के 10 सिर के पीछे का क्या रहस्य है। चलिए आज आपको रावण के 10 सिर के पीछे की कहानी बताते हैं।
क्या सच में थे रावण के 10 सिर
रावण के 10 सिर सच में थे या नहीं, इस बारे में 2 तरह की धारणाएं बनी हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रावण के 10 सिर नहीं थे। वो बस अपने 10 होने का भ्रम पैदा करता था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि 6 दर्शन और 4 वेदों का ज्ञाता था इसलिए उसके 10 सिर थे। 10 सिर होने की वजह से ही रावण को दसकंठी भी कहा जाता है। (Diwali 2022: इस साल बहुत शुभ योग में पड़ेगा यह त्योहार)
10 सिर का अर्थ
मान्यताओं के अनुसार रावण के 10 सिर बुराई के प्रतीक थे। इन 10 सिर का अलग-अलग अर्थ भी है। इसमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, घृणा, पक्षपात, अहंकार, व्यभिचार और धोखा शामिल है। रावण पहनते थे 9 मणियों की माला शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि रावण अपने गले में 9 मणियों की माला पहनते थे। कहा जाता है कि इन्हीं मालाओं को रावण सिर के रूप में दिखाकर सभी को भ्रमित करता था।
रावण ने किया था सिर का बलिदान
पौराणिक कथाओं के मुताबिक रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। ऐसे में उन्हें प्रस्न करने के लिए रावण ने बहुत कठोर तप किए थे। एक दफा भगवान शिव को प्रस्ण करने के लिए रावण ने अपना सिर का बलिदान दिया था।
इसे भी पढ़ेंः दशहरे का लेना है असली मज़ा तो भारत की इन 7 जगहों पर मनाएं लॉन्ग वीकएंड की छुट्टी
अब जानते हैं रावण से जुड़ी एक और दिलचस्प बात।
एक ऐसी जगह रावण के मरने पर मनाया जाता है शोक
भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां रावण के दहन पर शोक मनाया जाता है। यहां रावण की पूजा भी की जाती है। ये उस गांव के लोगों के लिए मातम का दिन होता है। मध्य प्रदेश के विदिशा के पास नटेरन नामक गांव है जहां की बात हो रही है।
परम राक्षस कहलाने वाले रावण ब्रह्मा के परपोते थे। उनके 10 सिर थे ये बात तो हर कोई जानता है लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोगों को मालूम है। आपको इस बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों