Money Plant: मनी प्लांट का पौधा घर के अंदर और बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। वास्तु के मुताबिक भी इस पौधे को घर में लगाना अच्छा माना जाता है। हर पौधे की केयर करने के लिए नियम होते हैं। जैसे कि हर पौधे को धूप कितनी लगवानी है, इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं क्या मनी प्लांट को धूप लगवानी चाहिए या नहीं।
मनी प्लांट को आप धूप में रख सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके मनी प्लांट का पौधा गार्डन में लगा है, तो आप उसे धूप जरूर लगवाएं। 3 से 4 घंटे की धूप मनी प्लांट के पौधे के लिए काफी है। आप पौधों को ज्यादा धूप से बचाने के लिए पौधों के ऊपर शेड लगवा सकते हैं। या गमले को धूप से उठाकर छाव में रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं
मनी प्लांट को आप बिना धूप के उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस मनी प्लांट को मिट्टी की जगह पानी में लगाना है। बता दें कि मनी प्लांट खुद ब खुद हवा से ऊर्जा प्राप्त कर लेता है। जरूरी नहीं है कि आप पौधे को धूप में रखें।
मनी प्लांट के पौधे को जल्दी ग्रो करने के लिए सही समय पर कटिंग करना बहुत जरूरी है। ऐसा ना करने पर एक खराब पत्ते से पूरी कली खराब हो जाती है। 2 हफ्ते में कम से कम 1 बार मनी प्लांट की कटिंग जरूर करें।
सभी प्लांट्स की तरह मनी प्लांट के पौधे के लिए भी खाद बहुत जरूरी है। आप केले के छिलके और फलों के छिलके जैसे वेस्ट को मिलाकर नेचुरल खाद तैयार करें और उसे पौधे में डालें। इससे मनी प्लांट अच्छे से ग्रो होता है और हरा-भरा रहता है।
इसे भी पढ़ेंः 'मनी प्लांट' की इस तरह करेंगी देखभाल तो हमेशा रहेगा हरा-भरा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।