
Candle Reuse Ideas:बदलते समय के साथ लोगों ने अपने घरों में इन्वर्टर लगवा लिया है। लेकिन आज भी काफी लोग लाइट जाने पर मोमबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर लोग मोमबत्तियां जलाने के बाद बचे हुए टुकड़े को फेंक देते हैं क्योंकि इन्हें जलाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में हम आमतौर पर इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप बचे हुए मोमबत्ती के टुकड़े का इस्तेमाल कर घर के कई कामों को आसान बना सकती हैं। हो सकता है आपको यह बात जानकर अजीब या हैरानी भरा लग सकता है, पर यह सच है। क्या आप भी पुराने मोम के टुकड़ों को बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, तो रुक जाएं। इस लेख में आज हम आपको मोम के टुकड़े के कुछ ऐसे उपयोग बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल कर आप ढेरों पैसे बचा सकती हैं।

दरवाजे से आने वाली आवाज को खत्म करने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपके घर में मोम के पुराने या नए टुकड़े पड़े हैं, तो आप इसका इस्तेमाल दरवाजे से आने वाली आवाज से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले मोम को जॉइंट्स पर मोमबत्ती को रगड़ दें। इससे खिड़की-दरवाजे बिना शोर किए हुए खुल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- आप जानती हैं पेट्रोलियम जैली में नमक मिलाने से क्या होता है? रिजल्ट देख नहीं होगा विश्वास

मोम का इस्तेमाल आप कैंची, चाकू, औजार और लोहे की चीजों पर लगे जंग को हटाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए लोहे के आइटम पर लगे जंग को साफ करें। अब इसके ऊपर मोम को पिघलाकर वैक्स की तरह लगाएं। इसे लगाने से न केवल जंग हटाने में मदद मिलेगी बल्कि लोहा लंबे समय तक खराब नहीं होगा। मानसून के मौसम में यह तरकीब आपके लोहे के सामानों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

अगर आप बैग, जैकेट या पर्स की जिप खराब होने के बाद उसे हटा देती हैं, तो बता दें कि इस समस्या का समाधान मोम है। पुराने जैकेट, बैग या पर्स की जिप अगर जंग लगकर अटक जाए तो आप मोम को पिघलाकर उसे लगा सकती हैं। इसके लिए मोम को गर्म कपड़े ब्रश की मदद से जिप पर लगाकर आगे-पीछे करें।

अगर आप लेदर जूतों को चमकाने के लिए बाजार से पॉलिश खरीद कर लाती हैं, तो बता दें कि यह तरीका आपके ढेरों पैसे बचा सकते हैं। इसके लिए केवल आपको मोम को पिघलाने की जरूरत है। मोम को पिघलाने के बाद इसमें हल्का बेकिंग सोडा और नारियल तेल मिलाएं। इन तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद सूती कपड़े पर लगाकर जूतों को पॉलिश करें।
इसे भी पढ़ें- White Shoes Cleaning: मिल गया! सफेद जूते का पीलापन हटाने का तरीका, इन 3 चीजों से चमकाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।