दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि बिना रंगोली के दिवाली का पर्व अधूरा है। कहते हैं कि दिवाली के दिन रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का घर में स्वागत करना चाहिए। जहां एक ओर दिवाली के दिन रंगोली बनाना घर की सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर रंगोली बनाते समय कुछ गलितयों को करने से बचना चाहिए नहीं तो वास्तु दोष लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
दिवाली के दिन रंगोली बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ठीक घर के मुख्य द्वार के आगे रंगोली न बनाएं। दिवाली की रंगोली शुभता का प्रतीक होती है। ऐसे में इसे लांघना अच्छा नहीं है। घर के मुख्य द्वार पर ऐसी जगह रंगोली बनाएं जो घर के सामने भी हो लेकिन आसपास से आने जाने की जगह बचे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली के दीये में एक का सिक्का और कौड़ी डालने से क्या होता है?
दिवाली के दिन बनने वाली रंगोली में ऐसे डिज़ाइन चुनें जो सिर्फ सामान्य हों। चूंकि रंगोली जमीन पर बनाई जाती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि दिवाली के दिन देवी-देवताओं की रंगोली भूल से न बनाएं। इससे न सिर्फ वास्तु दोष लगता है बल्कि यह देवी और देवताओं के अपमान के समान भी माना गया है।
दिवाली के दिन रंगोली बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि रंगोली के रंग हल्के चुनें। वास्तु शास्त्र में हल्के रंगों को शुभ और स्काराताकता बढ़ाने वाला माना जाता है जबकि गहरे रंग नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं और ग्रहों को अशांत बनाते हैं। एस एमें दिवाली की रंगोली के लिए हल्के रंगों को चुनें।
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली के दिन क्यों नहीं करते हैं चांदी की चीजों की खरीदारी?
अगर आप दिवाली की रंगोली में स्वास्तिक बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि स्वास्तिक सीधा बनाएं उल्टा। अक्सर लोग उल्टा स्वास्तिक रंगोली में बना देते हैं जो अशुभ होता है। इसके अलावा, कई लोग दिवाली के दिन रंगोली में मां लक्ष्मी के जाते हुए कदम बनाते हैं जबकि मां लक्ष्मी के आते हुए चरण बनाने चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कैसी रंगोली नहीं बनानी चाहिए और क्या हैं उससे होने वाले नुकसान।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।