दिवाली से भाई दूज तक घर को चांद सा सजा रखने के लिए अपनाएं ये Simple Home Decoration Tips

दिवाली से लेकर भाई दूज तक अपने घर को खूबसूरत तरीकों सजाए रखने के लिए इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं।
Diwali home decoration ideas

देश का हर कोना इस समय रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। साल का यह समय देशवासियों के लिए सबसे अहम होता है, क्योंकि इसी दौरान धनतेरस-दिवाली से लेकर भाई दूज तक का त्योहार मनाया जाता है। यही नहीं इसके तीन-चार दिनों के बाद ही छठ महापर्व की भी शुरुआत हो जाती है, जो कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मूल रूप से मनाया जाता है।

दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। इसके दो दिनों के ठीक बाद भाई दूज का त्योहार आता है। ऐसे में, अगर आप दिवाली से लेकर भाई दूज तक अपने घर को चांद सा सजा हुआ रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए होम डेकोरेशन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

दरवाजे पर लगाएं तोरण

Toran for diwali

घर के सभी दरवाजों पर खूबसूरत तोरण लगा सकते हैं। आपको बाजार में हर तरह के तोरण मिल जाएंगे, जिसे आप अपने दरवाजे पर लगा सकते हैं। दिवाली पर अगर आप ताजे फूलों के तोरण बनाएंगे तो भाई दूज तक यह सूख कर थोड़े खराब हो सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि 2-3 दिनों तक आपका घर डेकोरेट रहे तो आप डिजाइनर तोरण खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Diwali Living Room Decoration: घर आए मेहमान भी निहारते रह जाएंगे आपका लिविंग रूम, अगर आप दिवाली पर ऐसे करेंगी कमरे की सजावट

हैंगिंग गमले से डेकोरेट करें घर

घर को खूबसूरत तरीके से सजाए रखने के लिए आप घरों में हैंगिंग गमले लगा सकते हैं। आर्टिफिशियल फूलों वाले गमले आपके कमरे को चांद सा सुंदर बना सकते हैं। इस तरह के आकर्षक गमले आपको बाजार में 500 तक 6 पीस मिल जाएंगे। इससे आप अपने घर के हॉल को सजा सकते हैं। ये डेकोरेशन 3-4 दिनों तक आराम से रहेंगे। आप चाहें तो इससे ज्यादा दिन तक भी इसे सजाकर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दिवाली पर मात्र 500 रुपये में कैसे सजाएं अपना घर, जानें किन डेकोरेशन आइटम्स से सुंदर लगेगा आपका आशियाना

लाइट लगाएं

Diwali decoration ideas hindi

दिवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। ऐसे में इस दौरान अपने घर को अंधकार से दूर करने या इसे रोशन करने के लिए आप छत और बालकनी में लाइटिंग लगा सकते हैं। एलईडी स्ट्रिप लाइट से भी अपने घर को सजा सकते हैं। ये लाइट आप अपने घर के हॉल या कमरों में भी लगा सकते हैं। इससे फेस्टिव सीजन में आपका घर और भी ज्यादा खूबसूरत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-Diwali Decoration Under 1000: दीपावली पर एक हजार रुपये के अंदर घर को चांद सा सजा सकती हैं आप, जानें कैसे


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP