Rangoli Designs: दिवाली के दिन हम सभी अपने घर को सजाते हैं। नई चादर, पर्दों से लेकर घर के अलग-अलग हिस्सों में रंगोली बनाकर हम अपने घर को डेकोरेट करते हैं। ऐसे में इस दिवाली आप भी अपने घर कोडिफरेंट लुक दे सकती हैं।
कुछ लोगों को रंगोली बनाते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए हम आज आपके लिए लेकर आए हैं रंगोली के ऐसे डिजाइनजिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।
बहुत बार रंगोली थोड़ी ही देर में खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप घर के किसी कोने में रंगोली बना सकते हैं। छोटे आकार की रंगोली देखने मेंभी काफी अच्छी लगती है और बनाना भी आसान होता है। ऐसी रंगोली बनाने के लिए आपको बस एक बड़ा गोला बनाकर उसके आसपास छोटे-छोटे सर्कल बनाकर फूल का आकार देना है और बीच में पैर बनाने हैं। (आखिर क्यों दिवाली पर रंगोली बनाना होता है शुभ?)
इस भी पढ़ेंःDiwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
View this post on Instagram
फर्श के साइड में आप पत्तों के बेल वाला डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक के ऊपर एक 3 रंग के गोले बनाकर उन्हें पत्ती का आकार देना है।इसके बाद आप चाहें तो पेंट ब्रश या किसी और पतनी चीज की मदद से फिनिशिंग दे सकते हैं।
रंगोली के कुछ डिजाइन को बनाना बहुत आसान होता है। फोटो में नजर आ रहा डिजाइन भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एकपत्ती और उसके साइड में फूल बनाकर किसी पतली चीज की मदद से लाइन बनानी है। (घर पर रखी इन चीजों से आसानी से बनाए रंगोली)
दिवाली के दिन रंगोली से घर को सजाने के लिए आप इस तरह का डिजाइन भी बना सकते हैं।
रंगोली बनाने का सबसे आसान एक तरीका यह है कि आप अलग-अलग रंग के फूल बनाकर उनके बीच में किसी और रंग से एक छोटा सा सर्कल बना दें। आप चाहेंतो छोटे-छोटे सर्कल को जोड़कर भी एक सर्कल बना सकते हैं। यह रंगोली देखने में काफी अच्छी लगती है।
इस भी पढ़ेंःChhath Puja 2022 :महापर्व छठ पूजा पर जरूर बनाएं ये सुंदर रंगोली डिजाइन
उम्मीद है आपको यह रंगोली बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप किसी और तरह की रंगोली बनाना सीखना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram/neeta_rangoli_and_art
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।