हर त्योहार पर लोग रंगोली बनाते हैं क्योंकि हमारे देश में रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है और इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है। छठ पूजा पर लोग कई तरह से रंगोली बनाते हैं। इस बार अगर आप अलग और खूबसूरत तरह से रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से और बेहद खूबसूरत तरह से रंगोली बना सकती हैं इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।
1) गोल आकार की रंगोली इस तरह बनाएं
अगर आप गोल रंगोली को खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले रंगोली के बाहर के भाग को हरे रंग की पत्तियों को बनाना शुरू करना होगा। इसके बाद आपको अंदर के भाग में सूर्य देव को बनाना होगा। छठ पूजा में सूर्य देव का बहुत अधिक महत्व होता है।
इसलिए रंगोली पर सूर्य देव को बनाने का महत्व बहुत अधिक होता है। इसके बाद आप रंगोली में एक कलश भी बना सकती हैं। इससे रंगोली को एक अलग और सुंदर लुक भी मिलेगा। इसके बाद आप रंगोली में अपने हिसाब से कई सारे रंग भर सकती हैं। इसके बाद आप कई सारे दीए भी इस रंगोली के बाहर और अंदर के हिस्से में रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Chhath Puja 2022: छठ पूजा की डलिया में क्या- क्या महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं?
2)रंगोली को इस बार फूलों से दे नया लुक
आप इस बार छठ पूजा पर फूलों से कई तरह की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप तरह-तरह के रंगों के फूलों का यूज करके रंगोली बना सकती हैं। फूलों की रंगोली बनाने के लिए आप गेंदे के फूलों का यूज कर सकती हैं।
आप पहले छोटी-छोटी रंगोली बना सकती हैं फिर इसके बाद आप उन सभी रंगोली को एक साथ करके एक बड़ी रंगोली के अदंर समावेश कर सकती हैं। इससे रंगोली देखने में बहुत सुंदर लगती है। आपको बता दें कि रंगोली में आप फूलों को पूरा यूज करने की जगह उसकी फूलों की पंखुड़ी का यूज करके कई सारी रंगोली के अंदर डिजाइन बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
3)रंगोली के अंदर बनाएं सूर्य देव
अगर आपको छठ पूजा में एक खास तरह की रंगोली बनानी है तो आप इसके लिए रंगोली के अंदर सूर्य देव बना सकती हैं। इसके लिए पहले आपको रंगोली के बाहर वाले हिस्से में एक चम्मच के पीछे वाले भाग की मदद से रंगोली की बाहर वाली डिजाइन को बनाना होगा।
इसके बाद आपको इसके अंदर सफेद रंग से गोल आकार की डिजाइन बनानी होगी। फिर आपको उसके अंदर फोटो में दिखाई गई रंगोली के तरह ही अंदर के भाग में सूर्य देव को बनाना होगा। इस तरह से छठ पूजा के लिए यह रंगोली बहुत सुंदर लगेगी।
इन सभी तरीकों से आप एक सुंदर रंगोली बना सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik/youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों