दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाली दिव्यांका अपने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए काफी फेमस हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के वैसे तो लाखों फैन्स हैं, लेकिन वो जमीन से काफी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी शादी भी होम टाउन भोपाल में ही की थी। दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में उनके फैन्स काफी कुछ जानते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उनका नेट वर्थ कितना है या वो कौन सी गाड़ी चलाती हैं?
तो चलिए आज बात करते हैं इस बारे में।
सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल-
फोर्ब्स की 2019 की 100 highest-earning celebs of 2019 की लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी था। कपिल शर्मा और नेहा कक्कड़ जैसे सेलेब्स के साथ 2019 में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी जगह बनाई थी। इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम था।
इस लिस्ट के मुतबिक 2019 में 1.46 करोड़ की कमाई की। दिव्यांका 100 सेलेब्स की लिस्ट में 79वें नंबर पर थीं। ये पहली बार नहीं था जब दिव्यांका ने इस लिस्ट में अपना नाम शामिल किया था। 2018 में दिव्यांका 94वें नंबर पर थीं। 2019 में स्टार प्लस के सीरियल The Voice को होस्ट करने के कारण उनकी कमाई इस साल ज्यादा रही है।
इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने के लिए पति के साथ करती हैं स्पेशल वर्कआउट, देखें वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी का नेट वर्थ-
दिव्यांका त्रिपाठी ने 2018 में नया घर खरीदा था। ये मुंबई में मौजूद लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है। प्रॉपर्टी साइट्स के मुताबिक इस इलाके में 3BHK फ्लैट की कीमत 5.70 करोड़ रुपए से शुरू होती है।
फोर्ब्स की 100 highest-earning celebs में लगातार तीन साल दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी जगह बनाई है। 2017 में उनकी कमाई 2.92 करोड़, 2018 में 7.8 करोड़ और 2019 में 1.46 करोड़ रही है। इन सभी आंकड़ों को देखें तो उनका नेट वर्थ लगभग 15 करोड़ के आस-पास हो सकता है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इसका बड़ा कारण है 1 लाख रुपए प्रति एपिसोड लेना । इसके अलावा, वो टीवी क्रिकेट टूर्नामेंट Box Cricket League का भी हिस्सा रही हैं। वो कई कपड़ों और ज्वेलरी के ब्रांड का एन्डोर्समेंट भी करती हैं। वो कुछ समय पहले तक टोयोटा 4 रनर गाड़ी चलाती थीं, लेकिन 2018 में मर्सिडीज बेंज ब्रांड की गाड़ी ली है। हालांकि, ये कौन सा मॉडल है इसके बारे में जानकारी उन्होंने नहीं दी थी।
View this post on Instagram
दिव्यांका और विवेक की इस गाड़ी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। दोनों ने मंदिर जाकर पूजा भी की थी।
Nach Baliye 8 जिसे दिव्यांका और विवेक दहिया ने जीता था उसमें उन्हें 35 लाख रुपए का इनाम भी मिला था। जहां तक लाइफस्टाइल का सवाल है तो दिव्यांका को साधारण जिंदगी जीना बहुत पसंद हैं। पर इसका मतलब ये नहीं कि वो स्टाइलिश नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरों और रेड कार्पेट अपीयरेंस से ही इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी की निजी जिंदगी से जुड़ी वो 3 बातें जो आपकी लाइफ बदल देगी
ऐसे शुरू किया था करियर-
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना करियर 2006 में 'शश्श्श.. कोई है' सीरियल से शुरू किया था। लेकिन उन्हें असल सफलता मिली 'बनू मैं तेरी दुल्हन' सीरियल में विद्या का रोल अदा करने से। इसके लिए 2007 में उन्हें इंडियन टेलिवीजन एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके बाद वो सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार में आईं और लोगों की फेवरेट बन गईं। दिव्यांका त्रिपाठी को 2014 में इस किरदार के लिए स्टार परिवार अवॉर्ड भी मिला है।
तो अब आप जान ही गए होंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी की सफलता का कारण क्या है।
All Image Credit: Divyanka Tripathi Instagram/ Divyanka Tripathi fan page instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों