herzindagi
blessing from maa laxmi main

धनतेरस पर ये संदेश भेजकर अपने परिवार वालों को दीजिए खुशियों का तोहफा

धनतेरस पर परिवार वालों और दोस्तों को अपने स्नेह भरे इन वॉट्सऐप मैसेज से करें खुश और बढ़ाएं दीवाली के उत्सव की रौनक।
Editorial
Updated:- 2019-10-24, 17:43 IST

देशभर में दीवाली के साथ-साथ धनतेरस का भी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। माना जाता है कि अगर धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगे तो जीवन धन-धान्य से भरपूर हो जाता है। धनतेरस पर घर के लिए सोने-चांदी, पीतल की वस्तुएं खरीदी जाती हैं। नए बर्तनों की खरीदारी भी जमकर होती है। इस दिन खरीदे जाने वाले सामान की विधिवत पूजा की जाती है और उसके बाद मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के बाद ही उनका इस्तेमाल किया जाता है। धनतेरस पर घर-परिवार के सभी लोग और दोस्तों को शुभकामनाएं दी जाती हैं। इस त्योहार के बहाने परिवार के सभी लोग अपने प्रियजनों और दोस्तों का कुशलक्षेम पूछते हैं। इस मौके पर अपने जीवन में खास जगह रखने वालों, खासतौर पर अपने मम्मी-पापा, भाई-बहनों और करीबी रिश्तेदारों की खुशियों का खयाल रखा जाए तो दिवाली मनाने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आजकल हर फेस्टिवल और खुशी के मौके पर वॉट्सऐप भेजने का प्रचलन हो गया है। ऐसे में आप भी अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन और दोस्तों को धनतेरस की शुभकामनाएं देने वाले स्पेशल मैसेज भेज सकती हैं। इन मैसेजेस से परिवार वाले ना सिफ खुश होते हैं, बल्कि इससे प्रेम का बंधन भी मजबूत होता है। धनतेरस पर परिवार के सदस्यों को इस मौके पर वॉट्सऐप पर किस तरह से विश करके उन्हें हैप्पी बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं-

dhanteras festival celebration

धनतेरस की शुभकामना देते हुए घर में पॉजिटिविटी का माहौल बना रहता है। अकसर इस दौरान घर-परिवार के लोग साथ-मिलकर घर को सजाते हैं और बाजार से सोने-चांदी, पीतल और स्टील के सामान की शॉपिंग करके लाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पटियाला बेब्स की अशनूर कौर के ये हैं 5 स्टाइलिश लुक्स

 dhanteras wish good luck

घर-परिवार के लोग हों या दोस्त, अकसर अपने करीबी किसी ना किसी बात पर रूठ जाते हैं। कई बार चीजें ज्यादा बिगड़ जाएं तो बाद भी बंद हो जाती है। अगर आपका कोई अपना आपसे रूठा हुआ है तो त्योहार पर उसे अपने स्नेह से मना लें। 

इसे जरूर पढ़ें: फेस्टिव सीजन में अपनी चहेती एक्ट्रेसेस के इन 5 स्टाइलिश लुक्स से लें इंस्पिरेशन

festive season wishes dhanteras inside

धनतेरस पर यही दुआ होती है कि अपने प्रियजनों के जीवन में खुशियां आएं और वे हमारे साथ मिलकर त्योहार के जश्न में शरीक हों। इस मौके पर अपने सभी प्रियजनों से मिलना-जुलना, उन्हें गिफ्ट्स देकर खुश करना और उनका हाल-चाल पूछना बहुत अहम है। इन चीजों से महिलाएं भीतर से बहुत मजबूत महसूस करती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ से मिली यह मजबूती जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत अहम साबित होती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।