herzindagi
dhaniya upay for prosperity

Coriander Benefits: धनिये की हरियाली लाएगी आपके घर खुशहाली

कभी आपने सोचा है कि हरा धनिया अगर आपके घर हरे हरे नोट ले आए तो। 
Editorial
Updated:- 2022-11-04, 16:29 IST

Coriander Benefits: धनिया खाने का जायका बढ़ाने के साथ साथ आपका धन भी बढ़ा सकता है। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। इससे पहले की आप सोच में पड़ जाएं आपको बता दें कि हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि धनिये के कुछ उपायों को करने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया कि धनिये से किए गए उपाय घर में शांति स्थापित करने में भी माहिर हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताना शुरू करते हैं इन उपायों के बारे में।

धन- धान्य के लिए

  • किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के मंगलवार या गुरुवार को मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सूखा धनिया लें।
  • इसके बाद उस बर्तन में 21 रुपए यानी एक एक का सिक्के और थोड़ा पानी डालकर मिला लें।
  • बर्तन को घर की उत्तर दिशा में छिपा कर रख दें और धनिये के पूरी तरह से निकलने का इंतजार करें।
  • जब धनिया निकल जाए तो 21 सिक्कों में से 1 सिक्का निकाल कर तिजोरी या जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें।

इसे जरूर पढ़ें:Puja Path: पूजा पाठ से पहले क्यों किया जाता है आचमन? जानें इसका गूढ़ महत्व

समस्याओं के निवारण के लिए

dhaniya

  • किसी भी मंगलवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सूखा धनिया बांधकर मंदिर में हनुमान जी के आगे चढ़ा दें।
  • साथ ही हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ करें। इससे आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

रुके हुए पैसे के लिए

coriander

  • अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो एक कागज पर पैसे लेने वाले का नाम लिख लें।
  • साथ ही, उसके नाम के ऊपर थोड़ा सूखा धनिया छिड़क लें।
  • फिर उस कागज की पुड़िया बना कर जल में प्रवाहित कर दें।
  • इससे आपका अटका हुआ धन निकल आएगा।

घर में शांति के लिए

coriander upay

  • घर में झगड़े कम करने और शांति बनाए रखने के लिए घर की पूर्व दिशा में सूखा धनिया पुड़िया में बांधकर रख दें।
  • इससे गृह कलेश कम होगा और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें:Mantra For Children: इन मंत्रों के जाप से अब आपकी संतान भी छुएगी सफलता का सर्वोच्च शिखर

कर्ज मुक्ति के लिए

  • बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाएं।
  • इससे आपको कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

तो ये थे धनिये क कुछ अचूक टोटके जिन्हें आपको अवश्य ही एक बार आजमाकर देखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।