herzindagi
best delhi weekly markets

जानें दिल्ली की बेस्ट 'वीकली मार्केट्स' के बारे में

दिल्ली की वीकली मार्केट्स की बात ही अलग होती है। स्पेशल दिन पर यहां सामान की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिलती है। 
Editorial
Updated:- 2022-12-26, 19:02 IST

क्या आपको खरीदारी करना पसंद है और आप दिल्ली में रहती हैं? अगर आप सरोजिनी, लाजपत और जनपथ से शॉपिंग करके बोर हो गई हैं तो आपको वीकली मार्केट्स एक्सप्लोर करनी चाहिए। दिल्ली में कई ऐसी मार्केट हैं जहां किसी एक दिन पर खास मार्केट लगती है। यानी वहां आपको वह सारा सामान मिलेगा जो आप चाहती हैं। साथ ही इन मार्केट्स में चीजें किफायती दाम में भी मिलती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं दिल्ली की वीकली मार्केट्स के बारे में जहां मिलता है हर तरीके का सामान? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

रविवार बाजार

delhi best books marketsसंडे के दिन ज्यादातर लोग फ्री होते हैं। ऐसे में शॉपिंग करने का मन बन ही जाता है। अगर आप बुक्स खरीदना चाहती हैं तो रविवार के दिन दरियागंज जाएं। वहीं ब्रांडेड माल को सस्ते दाम में खरीदने के लिए चोर बाजार भी अच्छी जगह है।

सोमवार बाजार

सोमवार बाजार का नाम लेते ही दिमाग में करोल बाग का नाम आ जाता है। मंडे की दिन यहां अलग-अलग वैरायटी का सामान मिलता है। इस दिन पटरियों पर बाजार लगता है। ऐसे में मोलभाव की पूरी संभावना रहती है। सोमवार के दिन करोल बाग में आपको एक से बढ़कर एक चीजें मिलेंगी, जिनके दाम केवल 100 रूपये से शुरू होते हैं। सोमवार के दिन शाम करीब 4 बजे यह मार्केट लगती है। इसलिए आप आराम से अपना काम करके ऑफिस से भी यहां शॉपिंग करने जा सकती हैं।

मंगलवार बाजार

कपड़े से लेकर घर तक का सामान खरीदने के लिए आप नोएडा सेक्टर 2 जा सकती हैं। यहां का मंगल बाजार खरीदारी के लिए एकदम बढ़िया है। (चंंडीगढ़ की बेस्ट मार्केट्स)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली में कर रही हैं शॉपिंग तो इन चीजों को जरूर खरीदें

बुधवार बाजार

delhi weekly markets nameअगर आप दिल्ली की सबसे बढ़िया गुरूवार बाजार घूमना चाहते हैं तो आपको वंसत विहार, शालीमार गार्डन और श्याम पथ जाना चाहिए। इन मार्केट में आपको आचार, बेडशीट, फल-सब्जी और दाल जैसी सारी चीजें मिलती हैं। (पटना की स्ट्रीट मार्केट्स)

इसे भी पढ़ें:फर्नीचर की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट्स

गुरुवार बाजार

क्या आपका वीकली ऑफ गुरुवार के दिन होता है? आप सोच रही हैं कि आज शॉपिंग की जाए तो आपको मस्जिद मोठ, मयूर विहार और राजेन्द्र नगर की मार्केट एक्सप्लोर करनी चाहिए। दिल्ली की इन लोकल मार्केट्स में आपको सही दाम में पसंदीदा सामान मिलेगा।

शुक्रवार बाजार

मोहम्मदपुर और संजय नगर के बारे में भले ही आपने न सुना हो, लेकिन आपको बता दें कि यहां फ्राइडे मार्केट खूब अच्छी लगती है। बस आपको अपने अंदर शॉपिंग का कीड़ा जगाना होगा और पहुंच जाएं इन जगहों पर और फिर जमकर करें शॉपिंग।

शनिवार बाजार

best saturday delhi market

वीकेंड पर आप दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट लाजपत नगर का चक्कर लगा सकती हैं। शनिवार के दिन लाजपत नगर का सामान देखने लायक होता है। शनिवार के दिन यहां जरूरत से ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए यह सोचकर ही शॉपिंग करने जाएं कि आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

यकीन मानिए आप इस मार्केट से जो भी सामान खरीद कर ले जाएंगी, उसकी सभी लोग जरूर तारीफ करेंगे। लाजपत नगर में कुर्ते बेहद अच्छे मिलते हैं। यह मार्केट ट्रेडिशनल वियर के लिए जानी जाती है। इसके अलावा आप शनिवार के दिन विजय नगर भी जा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।