Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानें देश की राजधानी की चौथी महिला सीएम के बारे में सबकुछ

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने देश की राजधानी के नए मुख्यमंत्री का नाम अनाउंस कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। आइए, यहां जानते हैं दिल्ली की चौथी महिला सीएम की एजुकेशन से लेकर राजनीतिक करियर के बारे में सबकुछ।
Delhi New Chief Minister

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में देश की राजधानी की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। 8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था, जिसमें आम आदमी पार्टी को भाजपा ने भारी मतों से हराया और कमल का फूल खिलाया। दिल्ली में 27 सालों के बाद भाजपा की वापसी हुई है और अब देश की राजधानी के नए मुख्यमंत्री का नाम भी सामने आ गया है।जी हां, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। रेखा गुप्ता, दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29 हजार वोटों से हराया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लगातार सीएम के नाम पर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसमें रेखा गुप्ता का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था। वहीं, अब रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आइए, यहां जानते हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एजुकेशन से लेकर राजनीतिक करियर के बारे में सबकुछ।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

शालीमार बाग से विधायक होने के साथ-साथ रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। वहीं, अब वह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर दिल्ली की सत्ता संभालेंगी।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उम्र 50 साल है। उनका जन्म साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, जब रेखा गुप्ता 2 साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा दिल्ली में ही हुई।

रेखा गुप्ता अपनी स्टूडेंट लाइफ से ही राजनीति का हिस्सा बनी गई थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट इलेक्शन में हिस्सा लिया था और सेक्रेटरी पद पर वह विजयी भी रही थीं। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव साल 1995-96 में लड़ा था और अध्यक्ष बनी थीं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने ऐसे तो एलएलबी की पढ़ाई की है। लेकिन, पढ़ाई के साथ ही वह राजनीति का हिस्सा बन गई थीं। पढ़ाई के बाद उन्होंने साल 2003-04 में भाजपा युर्वा मोर्चा की दिल्ली यूनिट को ज्वाइन किया। इसके बाद साल 2004 से 2005 तक, रेखा गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी मिली।

इसे भी पढ़ें: इत्तेफाक़ से मिली थी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री को कुर्सी, जानिए शेर-ए-दिल्ली की कहानी

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री का राजनीतिक करियर बीते 15 सालों में तेजी से आगे बढ़ा है। जी हां, साल 2007 में रेखा गुप्ता दिल्ली के उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनी थीं। इसके बाद वह साल 2007 से लेकर 2009 तक, दिल्ली नगर निगम में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं।

साल 2009 में रेखा गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का महासचिव बनाया गया था। फिर 2010 में उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बना दिया गया। हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है। साल 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से उन्हें हार मिली थी। लेकिन, साल 2025 के चुनाव में रेखा गुप्ता ने बड़े गैप से वंदना कुमारी को हराया है। (दिल्ली मुख्यमंत्री के पास कितनी होती है पावर?)

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Twitter/Rekha Gupta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP