herzindagi
ranveer and deepika expensive properties

Happy Birthday Ranveer Singh: दीपिका और रणवीर हैं आलीशान प्रॉपर्टीज के मालिक, विदेशों में मनाते हैं छुट्टियां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स हैं। जिनके पास मुंबई से लेकर गोवा तक में कई आलीशान प्रॉपर्टीज है। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2022-07-06, 13:05 IST

बी-टाउन में अपनी एक्टिंग और अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जानेवाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। दोनों ही आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। बात करें दीपिका पादुकोण की तो वह अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। यही नहीं उन्हें इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। कुछ ऐसी ही छवि रणवीर सिंह की भी है। एक्टर कभी अपने फैशन सेंस तो कभी शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं।

दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों और खास बॉन्डिंग से कपल गोल देते रहते हैं। हालांकि, जब दोनों का जिक्र किया जाता है हम अक्सर उनकी एक्टिंग और रिलेशनशिप के बारे में बात करते हैं, जबकि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। दोनों एक फिल्म में काम करने के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के अलावा दीपिका और रणवीर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं-

मुंबई में है आलीशान अपार्टमेंट

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

स्टार कपल मुंबई के ब्यूमोंडे टावर्स के एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। वर्ली में स्थित यह जगह इसलिए भी फेमस है क्योंकि यहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी रहते हैं। ब्यूमोंडे टावर्स में अपने फ्लैट को दीपिका पादुकोण ने अपने अनुसार रिनोवेट कराया है। यही नहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस उनका यह फ्लैट कपल को फुल प्राइवेसी भी देता है। रणवीर और दीपिका के अलावा यहां कई अन्य सेलेब्स का भी घर है। दीपिका पादुकोण अक्सर अपने इस फ्लैट से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:Trending : गुजरात की रहने वाली 70 साल की महिला ने अपने पहले बच्चे को दिया जन्म

अलीबाग में है करोड़ों की प्रॉपर्टी

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

मुंबई से कुछ दूर अलीाबग परफेक्ट हॉलीडे प्लेस हैं। यह कई सेलेब्स का फॉर्महाउस या फिर घर मौजूद है। ऐसे में दीपिका और रणवीर ने भी अपना यहां एक आशियाना बसाया है। जहां दोनों अक्सर छुट्टियां बिताने आते रहते हैं। मुंबई सीटी से अलीबाग पहुंचने के लिए सिर्फ 90 से 120 मिनट का सफर तय करना होता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की यह प्रॉपर्टी 22 करोड़ रुपये की हैं। घर की इंटीरियर डिजाइन कपल की पसंद को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह उनका हॉलीडे होम है, जहां दोनों अक्सर छुटियां बिताने आते हैं। बता दें कि कई सेलेब्स का फेवरेट हॉलीडे प्लेस है अलीबाग। यहां पर शाहरुख खान से लेकर विराट और अनुष्का जैसे कई सेलेब्स ने यहां अपना आशियाना बसाया हुआ है। बता दें कि रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

साल 2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा उनकी पर्सनल इनवेस्टमेंट करीब 75 करोड़ के आसपास है। रणवीर सिंह के पास गोवा में भी बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें:'टिप-टिप बरसा पानी' की शूटिंग के दौरान बहुत बीमार थीं रवीना टंडन, मुश्किलों में ऐसे शूट किया था ये गाना

रणवीर सिंह का पुराना घर

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दीपिका पादुकोण से शादी करने से पहले रणवीर सिंह खार वाले पुराने घर में अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन, शादी के बाद वह एक्ट्रेस के साथ वर्ली स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी, तब वह दोनों सबसे पहले इस घर में आए थे। फिलहाल अब उस घर में कोई नहीं रहता। सभी अब अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। वहीं खार के पुराने घर में एक्टर कभी-कभी जाते रहते हैं।

उम्मीद है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।