रिश्तेदार की मौत पर काट दी जाती हैं घर की महिलाओं की उंगलियां

आज हम आपको एक ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार अगर घर में किसी की मृत्यु हो जाए तो उस घर की महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं। 

women finger cut off tradition

Mahilaon Ki Ungaliya Katne Ki Anokhi Pratha: देश-दुनिया बहुत कुछ अजीब है जैसे कि अजीब जगहें, अजीब लोग, अजीब परंपराएं आदि। अगर हम सिर्फ परंपराओं की बात करें तो ऐसी कई ऐसे रीति-रिवाज निकल कर सामने आ जाएंगे जिनके होने का तर्क समाज ही न आए। ठीक ऐसे ही एक परंपरा महिलाओं की उंगलियां काटने की।

यानी कि अगर घर में किसी कि भी मौत हो गई है तो समझ लें कि उस दिन उस घर में मौजूद जितनी भी महिलाएं हैं सबकी उंगलियां काट दी जाएंगी। सुनने में ये न सिर्फ अटपटा है बल्कि डरावना भी है क्योंकि जिन महिलाओं की उंगलियां अब तक कटी होंगी उन्हें किस हद की पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा। आइये जानते हैं कहां की है ये परंपरा और क्या है ऐसा करने के पीछे का कारण।

dani tribe finger cutting
  • इस जनजातिमें ऐसी मान्यता है कि अगर किसी के घर में मौत हो जाती है तो तब तक उस घर से आत्मा दूर नहीं जाती है जब तक कि उस घर की औरतों की उंगलियां नहीं काट दी जाती हैं।
  • इसके लिए बाकायदा एक अनुष्ठान किया जाता है और महिलाओं की आधी उंगली काट दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:इस जगह पर दूसरों की पत्नियों को भगाकर की जाती है शादी

  • यहां तक कि अगर घर में कोई छोटी बच्ची भी है तो उसे भी बक्शा नहीं जाता है।
  • छोटी बच्ची की उंगलियों को काटने के लिए उसकी मां पर दबाव बनाया जाता है।
dani tribe finger cutting tradition
  • हैरानी की बात यह है कि ऐसा कोई भी नियम पुरुषों पर लागू नहीं होता है।
  • हमारे कहने का मतलब ये नहीं कि ऐसा अगर पुरुषों के साथ हो तो वो जायज है बल्कि हमारा कहना ये है कि ऐसी रीतियां महिलाओं को क्यों निभानी पड़ती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Temples Of Superstars: इन सुपरस्टार्स और पॉलिटिशियन्स के बने हैं मंदिर

  • बता दें कि डानी जनजाती इंडोनेशिया के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में स्थित है।
dani tribe
  • इस जनजाति की यह परंपरा तब लोगों के सामने आई थी जब इसके बारे में इंडोनेशिया की सरकार तक खबर पहुंचाई गई।
  • इंडोनेशिया की सरकार ने इस परंपरा पर फौरान रोक लगवाई थी और अब हाल्फिलाल में ऐसा कोई भी मामला या परंपरा सामन नहीं आई है जो मनुष्यता के विपरीत हो।

तो ये थी वो जनजाति जहां घर में मौत होने पर महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Social Media, Wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP