इस जगह पर दूसरों की पत्नियों को भगाकर की जाती है शादी

आज हम आपको एक ऐसी जगह के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूसरों की पत्नियों को भगाकर शादी करने का रिवाज है।  

stealing wife ritual

Stealing Wife Tradition: दुनियाभर में ऐसी कई प्रथाएं जो समझ से परे हैं। इनका न तो कोई आधार होता है और न ही इन प्रथाओं को मानने के पीछे का कोई कारण लेकिन फिर भी लोग इस तरह की अजीबो-गरीब प्रथाओं को सालों से निभाते चले आटे हैं और आगे भी सालों तक पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

ऐसी ही अटपटी सी एक और प्रथा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस प्रथा के अनुसार, शादी करने के लिए दूसरे की बीवी को भगाया जाता है और फिर उसके साथ शादी करके अपना वैवाहिक संसार बसाया जाता है। तो क्या है ये प्रथा और कहां निभाई जाती है आइये जानते हैं डिटेल में।

  • दरअसल, बोदाबे नाम की एक जनजाति है जहां दूसरे की पत्नी को चुराकर उसके साथ शादीकरने का रिवाज है।
wodaabe
  • इससे पहले की आपको इस रिवाज के बारे में आगे बताएं यह जान लीजिए कि यह जानजाति आखिर है कहां।
  • बोदाबे नाम की यह जनजाति अफ्रीका (क्या अफ्रीकन देशों में होती है एक से ज्यादा शादियां) में स्थित है। इस जनजाति के लोग अपनी अनोखी परंपराओं के कारण दुनियाभर में फेमस हैं।
  • इन्हीं में से एक परंपरा दूसरे की पत्नी के साथ शादी करने की भी है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह की शादी बोदाबे जनजाति की पहचान है।
  • इस रिवाज के मुताबिक यहां पहली शादी अपनी मर्जी से नहीं कर सकते हैं।
  • यानी कि अगर आपको शादी करने है और यह आपकी पहली शादी है तो आपको अपने समाज और माता-पिता के मन मुताबिक ही शादी करनी होगी।
  • अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इस शादी को इस समाज में कोई दर्जा नहीं दिया जाता है।
  • वहीं, अगर दूसरी शादी करने की इच्छा हो तो वह इस जनजाति की कुंवारी कन्या से नहीं की जाती सकती है।
wodaabe tribe
  • इसके बदले किसी दूसरे की पत्नी का मन जीतकर उसे लुभाना पड़ता है।
  • किसी दूसरे की पत्नी को भगाकर उससे शादी करनी पड़ती है। तभी दूसरी शादी (जर्मनी में शादी के अटपटे रिवाज) को भी मान्यता मिलती है।
  • हैरानी वाली बात यह है कि इस तरह की शादी के लिए मेले का आयोजन किया जाता है।
  • जहां लड़के चेहरे पर तरह-तरह के रंगलगाकर आते हैं और आकृतियां बनाकर आते हैं।
  • लड़कों को मेले में दूसरों की पत्नियों को लुभाना होता है।
  • गौर करने वाली बात यह है कि कौन इसमें विजेता होगा उसके लिए बाकायदा महिला जज रखी जाती है।
wodaabe tribe rituals
  • जो भी इस मेले में विजेता होता है उसे उसके पसंद की हुई दूसरे की पत्नी के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।
  • किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने को ही इस जनजाति में शादी बोला जाता है।

तो ये थी वो जनजाति जहां दूसरों की बीवियों को भगाकर शादी करने का रिवाज है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Wikipedia, Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP