आप अपने आसपास जिस भी चीज को देखेंगे वो बिल्कुल अलग नजर आएगी। अब आप क्रेडिट कार्ड और नोट को ही देख लिजिए। दोनों बिल्कुल अलग नजर आते हैं। वैसे नोट को ध्यान से देखने पर समझ आता है कि उसपर कितनी बारीकी से काम किया गया है।
ना सिर्फ भारत की करेंसी बल्कि अन्य देशों के नोट और सिक्कों पर भी ढेर सारा काम देखने को मिलता है। वैसे क्या आपने कभी इंडोनेशिया की करेंसी देखी है?दरअसल इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। इस आर्टिकल में हम इसी से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं।
इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का देश है जिसे अधिकतर जनसंख्या इस्लाम धर्म का पालन करती है। इसी देश के बीस हजार के नोट पर भगवानगणेश की तस्वीर छपी हुई है। इंडोनेशिया की करेंसी को इंडोनेशिया रुपियाह नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ेंःजानिए क्यों लिखा होता है हर नोट पर 'मैं धारक को... रुपये अदा करने का वचन देता हूं'
इसे भी पढ़ेंः इन देशों में भारतीय रुपये की कीमत है सबसे ज्यादा
सिर्फ इतना ही नहीं इंडोनेशियाई आर्मी के मैस्कॉट भी हनुमान जी हैं। इसके अलावा यहां के पर्यटन स्थल पर अर्जुन, श्री कृष्ण और घटोत्कच की प्रतिमा लगी हुई है। नोट से लेकर पर्यटक स्थल तक, हिंदू देवी-देवताओं को मौजूद होना दिखाता है कि भारत के बाहर भी हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखी जाती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter/Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।