दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं जहां के कानून और नियम बाकी देशों से बहुत अलग है। कई देश ऐसे भी है जहां शादी से पहले शारीरिक संबंध और शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहना बैन है। कुछ महीने पहले ही इंडोनेशिया की एक खबर ने सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें इंडोनेशिया सरकार ने एक नया कानून पास किया था। इस कानून के तहत प्री-मैरिटल सेक्स और लिव-इन रिलेशनशिप को अपराध माना गया है। बतां दे कि इंडोनेशिया के अलावा ऐसे और भी देश हैं जहां प्री-मैरिटल सेक्स और लिव-इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध है। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...
कतर एक ऐसा देश है जहां बिना शादी के शारीरिक संबंध बनाना प्रतिबंध है। इस देश में शादी से पहले संबंध को जीना कानून के तहत पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। अगर इस नियम को कोई नहीं मानता है तो उसे 1 साल तक जेल की सजा हो सकती है।
सऊदी अरब में भी जीना कानून का पालन किया जाता है, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति शादी से पहले शारीरिक संबंध नहीं बना सकते हैं। यहां अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसके गुनाहों को बताने के लिए 4 गवाहों की भी आवश्यकता होती। यदि चार गवाह मिल जाते हैं तो दोषी को कोड़े से मारा जाता है।
अपने कट्टरपंथ और कानून के लिए यह देश दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ईरान में भी शारीरिक संबंध बनाने पर 100-100 कोड़े मारे जाते हैं, साथ ही पत्थरों से भी मारा जाता है। यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए शादी करना जरूरी है।
तालिबानी शासन के नाम से मशहूर अफगानिस्तान में शरिया कानून चलता है। इस इस्लामिक देश में प्री-मैरिटल सेक्स और लिव-इन रिलेशनशिप पर मनाही है। यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उस कपल को कड़ी सजा देने के अलावा पत्थर से मारा जाता है। उन्हें तब तक मारा जाता है जब तक उनकी मौत न हो जाए।
इसे भी पढ़ें: कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास
यहां हुदूद अध्यादेश का पालन किया जाता है जिसमें दोषियों को फांसी की सजा दी जाती है। हालांकि अभी तक अपराधियों को जेल की सजा दी गई है। यदि कोई अविवाहित कपल पकड़ा जाता है तो उसे 5 साल तक की सजा होती है।
अफ्रीकी देश सोमालिया में इस्लामिक कानून माना जाता है। शरिया के कानून के अनुसार इस देश में भी शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना प्रतिबंधित है। यहां पकड़े जाने वाले दोषियों को मौत की सजा सुनाई जाती है। यहां साल 2008 में एक महिला को व्यभिचार के अपराध में पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी
ऐसे और भी देश हैं जहां प्री-मैरिटल सेक्स पर मनाही है। कैसी लगी आपको ये जानकारी हमें कमेंट करें और बताएं। ये लेख आपको पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।