herzindagi
no marriage in oman

अब बिना मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं होगी शादी, इस देश की सरकार ने अनिवार्य किया प्री-वेडिंग टेस्ट, जानें क्यों?

यदि आप शादी करने वाली हैं तो आपको बता दें कि मेडिकल टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। यह फरमान ओमान देश ने सुनाया है। ऐसे में जानते हैं, क्या है पूरा मामला और क्या कहता है कानून...
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 11:50 IST

हमारे लिए शादी एक बेहद पवित्र रिश्ता है। यह न केवल दो दिलों को जोड़ता है बल्कि दो परिवारों को भी जोड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब बिना मेडिकल टेस्ट शादी संभव नहीं है? जी हां, आप अब शादी करवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी हो गया है। यह फरमान ओमान देश ने जारी कर दिया है। बता दें, पश्चिम एशिया देश ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि शादी करने वाले जोड़ों के लिए पहले मेडिकल टेस्ट जरूरी है। हालांकि, पहले भी यह व्यवस्था थी पर यह वैकल्पिक थी। पर अब इसे कानून बना दिया गया है। इसके साथ-साथ जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसे सख्त सजा भी दी जाएगी। इस कानून का मकसद सिर्फ जांच को अनिवार्य बनाना है। इसमें जोड़ों के शादी के फैसले में किसी भी प्रकार का दखल नहीं दिया जाएगा। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है और कानून क्या कहता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ओमान में शादी करने वालों के लिए क्या कानून बना है। पढ़ते हैं आगे... 

क्या कहता है कानून?

शादी करने के इच्छुक लोगों को विवाह का कॉन्ट्रैक्ट फाइल करना होता है। इस दौरान अब उन्हें मेडिकल जांच पूरी करवानी होगी और इसका सर्टिफिकेट भी उस कॉन्ट्रैक्ट के साथ लगाना होगा।  

MARRAIGE (2)

इसके बाद ही उसे शादी को वैध माना जाएगा। यदि कॉन्ट्रैक्ट सर्टिफिकेट के बिना दाखिल हुआ है तो इसे अधूरा माना जाएगा और शादी भी मान्य नहीं होगी। यह कानून उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनमें एक पक्ष गैर ओमानी है। साथ ही ओमानी नागरिक अगर दूर कहीं बाहर जाकर शादी करता है तब भी ये नियम लागू होगा। 

इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

 यह नियम नया साल शुरू होते ही बन चुका है। सुल्तान हैथम बिन तारिक द्वारा शाही आदेश संख्या 111/2025 जारी हुई, उसके बाद इसे लागू किया गया। इसके तहत जांच पूरी करवाना बेहद जरूरी है, जो इस कानून का उल्लंघन करेगा, उसे कम से कम 10 दिन और अधिकतम 6 महीने की कैद और/या 1,000 ओमानी रियाल तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

MEDICAL TEST (2)

ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसका उद्देश्य वंशानुगत रक्त विकार, खासतौर पर सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया - के वाहकों के बारे में पता लगाना है। साथ ही हेपेटाइटिस बी, सी, एचआईवी, एड्स का भी इसी मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें - अगर चोरी या खो जाए आपका फोन तो घबराएं नहीं, Sanchar Saathi पोर्टल बनेगा आपका सबसे बड़ा हथियार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।