घर वो जगह है जहां हम अपना सबसे अधिक समय बिताते हैं और चैन सुकून भी महसूस करते हैं। लॉक डाउन के समय तो सबसे अधिक सुरक्षित जगह भी घर ही है। अपने घर के माहौल का आनंद उठाने के लिए घर में सकारात्मक एनर्जी बनाए रखना भी जरूरी है। जिसके लिए हम हर तरह के यत्न करते हैं। कभी वास्तु टिप्स अपनाकर तो कभी घर के इंटीरियर में बदलाव करके हम अपने घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करते हैं। घर के इंटीरियर में अहम् भूमिका निभाते हैं पेंट कलर। जो घर को नयापन देने के साथ हमको इंटरनल पीस भी देते हैं। यूं तो सब अपनी पसंद अनुसार अपने घर की दीवारों को पेंट कराते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो हमारे इन पेंट कलर से आइडिया ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इंटीरियर में ये थोड़े से बदलाव आपके घर को देंगे ‘कूल लुक’
मिंट ग्रीन
आप अपने मास्टर बेडरूम या लिविंग रूम के लिए मिंट ग्रीन कलर चुन सकती हैं। यह कलर आपको घर में ताज़गी का अहसास कराता है। हालांकि कलर का इफेक्ट किसी हद तक लाइटिंग पर भी डिपेंड करता है। आप लाइटिंग के अनुसार पीसफुल वाइब्स के लिए seafoam ग्रीन कलर चुनें और livelier लुक के लिए आप sharp मिंट ग्रीन चुन सकती हैं।
नेवी ब्लू
यह अपने घर की दीवारों को पेंट करने के लिए अमेजिंग कलर हो सकता है। अपने घर के decor को डिफरेंट लुक देने के लिए आप इस रंग को चुन सकती हैं। एक यूनिक डिजाइन के जियोमेट्रिक शेप वाले फर्नीचर के साथ यह कलर एकदम फब उठेगा। इस कलर के साथ व्हाइट फ्रेम डोर आपके घर को रॉयल लुक दे सकते हैं।
पिंक कलर
ज्यादातर पिंक कलर को हम अपनी बेटी के कमरे के लिए प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आप इस कलर का यूज अपने किसी भी रूम में कर सकती हैं। आप hot pink या neon Pink का कोई भी शेड यूज कर सकती हैं। इस कलर के साथ आपका ओल्ड डिजाइन फर्नीचर भी काफी अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद
ऑरेंज कलर
ऑरेंज कलर एक ऐसा कलर है जो सबके तन, मन को आनंदित कर देता है। एक कमरे की सभी दीवारों को इस कलर से पेंट किया जा सकता है। यह आपके कमरे को ब्राइटनेस देता है। अगर आपके घर की छत और खिड़कियां ऊंची हैं तो इस कलर का एक अलग ही इफेक्ट नज़र आता है। आप इस कलर के साथ रूम में कंट्रास्ट एक्सेसरीज लगाएं जो आपके रूम को इंट्रेस्टिंग लुक देंगी।
इस तरह आप अपने घर को वाइब्रेंट और इंट्रेस्टिंग लुक देने के इस बार कुछ अलग तरह के पेंट चुन सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: i.pinimg.com, roundpulse.com & goodfon.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों