जब भी फेमिनिन कलर की बात होती है तो सबसे पहले पिंक कलर का ही नाम लिया जाता है। यह गर्ल्स के फेवरिट कलर्स में से एक है और शायद ही कोई लड़की ऐसी हो, जिसके वार्डरोब में पिंक कलर ना हो। आमतौर पर लड़कियां सिर्फ अपने आउटफिट ही नहीं, बल्कि एसेसरीज व अन्य चीजों में भी पिंक कलर को प्राथमिकता देती हैं। यहां तक कि मार्केट में लड़कियों के लिए बनाई जाने वाली चीजों में खासतौर से पिंक कलर को शामिल किया जाता है।
वैसे पिंक कलर के इस लव से बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अछूती नहीं है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण सभी इस कलर को पहने हुए नजर आती हैं। प्रियंका ने तो हाल ही में गोल्डन ग्लोब 2020 अवार्ड में भी पिंक कलर के गाउन को कैरी किया। ट्रेंड वैसे तोआते जाते रहते हैं, लेकिन अगर गर्ल्स फैशन की बात हो तो पिंक एक ऐसा कलर है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। आप इस कलर को कई तरह से कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन और अपने ब्राइडल वार्डरोब में एड करें पिंक कलर
अगर आपको भी पिंक कलर से खासा लगाव है और आप इसे एक अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन स्टाइल्स से इंस्पिरेशन लें-
प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेशनल स्तर पर नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्डन ग्लोब्स 2020 अवार्ड के दौरान पिंक कलर के गाउन में नजर आईं। उनका यह अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया। इस अवसर पर प्रियंका ने पिंक कलर का body-hugging गाउन पहना था। जिसमें ऑफ शोल्डर लुक इसे और भी खास बना रहा था।
वहीं एसेसरीज में प्रियंका ने डायमंड नेकपीस और उससे मैचिंग स्टड पहनें। मेकअप में प्रियंका ने रेड लिपस्टिक को कैरी किया। साथ ही साइड पार्टिंग के साथ ओपन वेवी लुक रखा। प्रियंका का यह लुक किसी भी पार्टी के लिए कैरी किया जा सकता है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने पिंक कलर को बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी किया। इस लुक में दीपिका ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट कैरी किया। दीपिका ने मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया। इस आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट इसे एक रिफ्रेशिंग लुक दे रहा था। इसके साथ दीपिका ने उसी प्रिंट का केप भी कैरी किया। वहीं एसेसरीज में दीपिका ने स्टेटमेंट ईयररिंग पहने और इसके साथ लाइट मेकअप और पोनीटेल लुक रखा। दीपिका का यह स्टाइल यकीनन काफी खूबसूरत था।
कियारा आडवाणी
अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और पिंक कलर को अपनी साड़ी में जगह देना चाहती हैं तो आप कियारा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में कियारा ने ekalakhani द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी है। इस साड़ी को थोड़ा सीक्वेंस लुक दिया गया है। साथ ही लाइट पिंक और डार्क पिंक कलर को बेहद ही खूबसूरती से एड किया गया है।
इस साड़ी के साथ कियारा ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। वहीं एसेसरीज में mahesh_notandass द्वारा डिजाइन किया गया स्टेटमेंट नेकपीस पहना है। कियारा का यह पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
तापसी पन्नू
अगर आप पिंक कलर को एक एलीगेंस के साथ कैरी करना चाहती हैं तो तापसी के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में तापसी ने रॉ मैंगो की डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ तापसी ने प्लेन ब्लाउज कैरी किया। एक अवार्ड फंक्शन के लिए तापसी ने इस लुक को चुना।
इसे जरूर पढ़ें-बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की तरह दिखना है स्टाइलिश तो पहनें पर्पल कलर
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए तापसी ने साड़ी के साथ तापसी ने जयपुर जेम्स के एमरल्ड पोल्की शैन्डलियर कैरी किए थे। तापसी के इस लुक को देवकी बी ने स्टाइल किया था। तापसी ने रेड लिपस्टिक के साथ हेयर्स में बन लुक चुना और अपने हेयरस्टाइल को और भी खास बनाने के लिए तापसी ने बालों में रेड रोज़ भी लगाया।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों