पिंक एक ऐसा कलर है जो हर लड़की की पहली पसंद होता है। दुनिया की शायद ही कोई लड़की हो, जिसे यह शेड पसंद ना आए। ऐसा माना जाता है कि यह उनके स्टाइल, एलीगेंस और ब्यूटी को निखारता है। बचपन से ही लड़कियों के मन में पिंक कलर के प्रति एक अलग लगाव देखा जाता है। हम सभी भी इस दौर से गुजरे हैं। जब हम छोटे होते थे, तो पिंक कलर का बैग, पिंक कलर का लंच बॉक्स यहां तक कि अलमारी में पिंक कलर की ड्रेस की भरमार होती थी। अब आप बड़ी हो गई हैं और जल्द ही आपकी शादी होने वाली है तो क्यों ना आप पिंक कलर को अपने ब्राइडल वार्डरोब का हिस्सा बनाएं। यकीनन सुनने में थोड़ा अजीब लगे क्योंकि ब्राइड का नाम सामने आते ही रेड जैसे ब्राइट कलर्स दिमाग में आते हैं, लेकिन आप पिंक कलर को शादी के कई अन्य फंक्शन में आसानी से पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ब्राइडल लुक सलेक्ट करते समय रखें इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई गड़बड़
वैसे सिर्फ आम लड़कियों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पिंक कलर काफी पसंद होता है और अक्सर वह इस कलर में अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं। ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप पिंक कलर को अपने ब्राइडल वार्डरोब का हिस्सा कैसे बनाएं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और पिंक कलर को अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बना सकती हैं-
सोनम कपूर
अपने इस लुक में सोनम ने अभिनव मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया पिंक कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे में व्हाइट डिटेलिंग की गई है जो इसके लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है। सोनम ने इसके साथ डीप बैक ब्लाउज टीमअप किया। साथ ही मांग टीका विद लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
हेयर्स में सोनम ने बन बनाकर उसे गजरे से सजाया है। अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो सोनम कपूर का यह लहंगा रोका सेरेनमी या सगाई में आसानी से पहना जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी
शादी के बाद लड़की को कई तरह के फंक्शन अटेंड करने होते हैं, उस वक्त आप शिल्पा की इस पिंक साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वैसे शादी से पहले संगीत पार्टी में भी इस तरह पिंक साड़ी पहनी जा सकती है। इस लुक में शिल्पा ने pallavijaipur द्वारा डिजाइन की गई पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें नीचे से रफल्स लुक दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन 5 पोटली बैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन
शिल्पा ने इस साड़ी को रेड कलर के कॉलर स्टाइल ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। वहीं इसके साथ शिल्पा ने golecha_jewels ब्रांड का ईयररिंग्स पहने हैं। लाइट मेेकअप और ओपन हेयर के साथ शिल्पा बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।
कृति सेनन
कृति सेनन के इस पिंक कलर लहंगे को आप प्री-वेडिंग फंक्शन में बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। अपने इस लुक में कृति ने jayantireddylabel @dipublicrelations ब्रांड का पिंक कलर लहंगा पहना है। इस लहंगे का ब्लाउज लुक थोड़ा डिफरेंट है। जहां कृति ने इसे पेपलम स्टाइल दिया है। वहीं इसके स्लीव्स को भी लूज विद कट लुक दिया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। लहंगे के बार्डर पर हैवी वर्क किया गया है, जो लहंगे की खूबसूरती को काफी निखार रहा है। कृति ने इसके साथ sangeetaboochra के ईयररिंग्स व minerali_store ब्रांड की रिंग्स पहनी है। कृति ने मेकअप को लाइट ही रखा है और हेयर्स में फ्रंट से ट्विस्टिंग करते हुए बन बनाया है। जो उनके लुक को काफी निखार रहा है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों