herzindagi
Teacher Day Class Decoration Ideas

Teacher's Day 2024 : शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे सजाएं अपनी क्लास, टीचर को दें सरप्राइज

Teacher's day Decoration Idea: शिक्षक दिवस के मौके पर अपनी क्लास को सजाने के लिए आप कई शानदार आइडियाज़ अपना सकते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपके शिक्षक दिवस को खास बना सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 12:50 IST

Teachers Day 2024: शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। भविष्य के लिए विद्यार्थियों को किस प्रकार से तैयार करना और किन बातों का ध्यान देना है, इसके बारे में मां-बाप और अध्यापक से बेहतर कोई नहीं समझता है। शिक्षक को सम्मान देने के लिए हर साल 5 सितंबर को पूरे देश में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन बच्चे अपने गुरूओं को उपहार स्वरूप पेन, ग्रीटिंग कार्ड इत्यादि देते हैं। साथ ही उन्हें खास महसूस कराने के लिए कई अन्य तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी इस मौके को अपने गुरु के लिए यादगार बनाना चाहती हैं, तो क्लासरूम को सजाने का तरीका अपना सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिन को खास बनाने में मदद कर सकता है।

क्रिएट करें बैनर

Teachers day banner

क्लासरूम को सजाने के लिए आप अपने हाथों से बैनर बना सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग रंग के चार्ट पेपर को कट करें। अब इसे फ्लावर कटिंग या सिंपल डिजाइन में काट कर इस पर कोई प्यारा सा कोट्स या हैप्पी टीचर्स डे लिखकर कलर करें। हालांकि आपको बाजार या ऑनलाइन स्टोर से भी आप इसे खरीद सकती हैं। साथ ही शिक्षकों को उपहार स्वरूप देने के लिए स्मृति चिन्ह जैसे  कस्टम मग, की-चेन, या नोटबुक्स तैयार करा सकती हैं।। ये छोटी चीजें भी टीचर्स डे पर अध्यापकों पर सरप्राइज देने का बेस्ट तरीका है।

इसे भी पढ़ें-घर को सजाने में इन चीजों का करें इस्तेमाल, खडूस पड़ोसी भी करेंगे तारीफ

दीवारों को करें डेकोरेट 

How to decorate wall for teachers day

टीचर डे के मौके पर अपनी क्लासरूम की दीवारों को गुब्बारे और पेपर फ्लावर की मदद से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप दीवार के साथ मेन गेट पर भी गुब्बारे पर लगाएं। सुंदर चित्र और संदेश वाले पोस्टर बनाकर दीवार पर लगाएं, जिसमें शिक्षक को धन्यवाद कहा गया हो। अगर आप क्राफ्ट बनाने का शौक रखती हैं, तो आप क्राफ्ट और आर्ट वर्क को क्लासरूम की दीवारों पर सजाएं।

फूल की मदद से करें डेकोरेट

क्लासरूम को सजाने के लिए आप फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गेंदा और आम या अशोक की पत्ती की माला बनाकर उसके क्लास का मेन डोर डोकेरेट करें। इसके साथ ही बोर्ड के किनारे पर फूल को सेलो टेप की मदद  से चिपका के बीच में विशेज या हैप्पी टीचर्स डे लिखें। शिक्षक दिवस की शुभकामना देने के लिए आप ग्रीटिंग कार्ड्स भी दे सकती हैं। 

बेंच की करें सजावट

Bench decoration ideas

क्लासरूम को अलग लुक देने के लिए आप कक्षा की बेंच को भी सजा सकती हैं। इसके लिए डेस्क को रंग-बिरंगे बैलून और रिबन से सजाएं। साथ ही दोस्तों के साथ मिलकर कुछ छोटे-छोटे खेल या प्रतियोगिताएं आयोजित करें।

इसे भी पढ़ें-घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।