herzindagi
baby boy welcome decoration at home

New Born Home Welcome: बच्चे के वेलकम के लिए गुब्बारे और फूलों से ऐसे सजाएं अपना घर

New Born Baby के वेलकम के लिए अगर आप भी अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 21:32 IST

नन्हे मेहमान जन्म लेते ही घरों में जश्न का माहौल रहता है। आजकल बच्चों के पहली बार आने की खुशी में लोग घर को डेकोरेट करते हैं। इसके लिए गुब्बारे और फूलों की मदद से भी घर को रंगीन और खूबसूरत बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने घर में बच्चे की वेलकम के लिए होम डेकोरेशन की कोई आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल से मदद ले सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चे की स्वागत के लिए अपने घर को यूनिक तरीके से सजा सकते हैं। 

घर के दरवाजे को गुब्बारों से करें डेकोरेट 

baby boy welcome decoration photo

घर के दरवाजे पर गुब्बारों का आर्क बनाकर लगा सकते हैं। यह तरीका आपके प्रवेश द्वार को अट्रैक्टिव बना सकता है।

फूलों से करें डेकोरेशन

घर के अंदर फूलों का गुच्छा बनाकर इसे कमरे में सजा सकते हैं। यह आपके घर को सुंदर और यूनिक बना सकता है। इसके अलावा, आप चाहें  फूलों से तोरण बनाकर भी उसे घर के दरवाजों पर लगा सकते हैं। यह एक सुंदर और आकर्षक लुक दे सकता है।

बेबी ब्लू और पिंक गुब्बारे

बेबी ब्लू और पिंक गुब्बारों का उपयोग करके भी आप बच्चे के वेलकम के लिए घर सजा सकते हैं। ब्लू और पिंक का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगता है। हालांकि, आप चाहें तो अपने पसंद के अनुसार कोई भी रंग का चुनाव कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- र पर मौजूद वेस्ट मटेरियल से इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग

नेम बोर्ड या बेबी बॉय लिखकर लगाएं स्टीकर

welcome baby decoration

अगर आपने बच्चे का नाम पहले से सोच रखा है, तो आप वेलकम के दौरान नाम का बोर्ड या स्टिकर भी लगा सकते हैं। इसे आप घर के दरवाजे पर या अपने हॉल में भी लगा सकते हैं। यह आपकी सजावट को प्यारा स्पर्श दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- अपने नवजात शिशु के लिए ला रहे हैं पालना, तो इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

दीवारों पर करें सजावट

बच्चे के वेलकम को अगर आप ग्रैंड बनाना चाहते हैं, तो घर की दीवारों को भी फूल या आर्टिफिशियल डेकोरेटिव आइटम की मदद से सजा सकते हैं। आप चाहें तो किसी प्यारे से संदेश के साथ पोस्टर भी लगा सकते हैं। आप बच्चे के हाथों और पैरों के निशान भी दीवार पर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- घर पर पड़े पुराने और इन सस्ते सामानों से सजाएं अपना कमरा, हर कोई करेगा तारीफ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।