herzindagi
why fruits are offered in chhath puja

Chhath Puja 2022: जानिए क्यों छठी मइया को चढ़ाए जाते हैं ये फल?

छठ पर्व हमारे देश में कई लोग मनाते हैं। इस पूजा में फलों का भी इस्तेमाल होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छठ के पर्व पर फल क्यों चढ़ाए जाते है।
Editorial
Updated:- 2022-10-25, 20:29 IST

भारत में विभिन्न तरह के त्यौहार होते हैं। छठ पूजा को भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से भारत के झारखंड और बिहार में मनाया गया है लेकिन कई सालों से उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के लोग भी इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मानते हैं।

इस व्रत को करने का एक विशेष महत्व होता है इसलिए यह व्रत पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है। आपको बता दें कि यह व्रत नहाय खाय से शुरू होकर खरना फिर शाम को डूबते हुए सूरज को अर्घ देकर अगली सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ दिया जाता है फिर यह व्रत पूर्ण होता है।

इस व्रत में फलों का भी विशेष महत्व होता है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर क्यों फलों का इतना अधिक महत्व होता है।

क्या होता है छठ पर्व का महत्व?

why fruits are used in Chhath puja

सबसे पहले आपको बता दें कि छठ पर्व पर व्रत करना कई रूप में फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह व्रत बहुत ही कठिन निर्जला व्रत होता है। आपको बता दें कि भगवान सूर्य की पूजा करने से विभिन्न प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं और परिवार के सदस्यों को लम्बी आयु प्रदान होती है|

चार दिनों तक मनाये जाने वाले इस पर्व के दौरान शरीर और मन को पूरी तरह से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। छठ पर्व में व्रत करने से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की प्राप्ति भी होती है।

इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

फलों का क्यों होता है खास महत्व?

आपको बता दें की फलों का इस पूजा में बहुत खास महत्व होता है। छठ मैया की पूजा में नारियल का बड़ा महत्व है। भक्त अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए नारियल चढ़ाते हैं। नारियल को कोई भी व्यक्ति जूठा नहीं कर सकता है इसलिए इसका विशेष महत्व होता है क्योंकि इसे अति पवित्र माना जाता है।

आपको बता दे कि केले को विष्णु जी का मनपसंद फल माना जाता है और छठी माता पर इसे चढ़ाने का विशेष फल प्राप्त होता है इस वजह से भी लोग इस फल को माता पर चढ़ाते हैं। नींबू उर सिंघाड़े को भी इस पूजा में माता पर चढ़ाया जाता है। नींबू एक खट्टा फल माना जाता है इसलिए इसे चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Chhath Puja 2022: इस बार 500 रुपये में ही सज जाएगी छठ की टोकरी, जानें कैसे

आपको बता दे कि सिंघाड़ा पानी में उगने वाला एक फल माना जाता है और इसे चढ़ाने से माता परिवार में सुख प्रदान करती हैं। गन्ने को भी इस पूजा में चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। मान्यताओ के अनुसार इस फल को चढ़ाने से छठ मैय्या आनंद और समृद्धि प्रदान करती हैं।

इन सभी फलों के अलावा भी छठ पूजा में कई सारे फलों का विशेष महत्व होता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit- flickr/oyo

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।