herzindagi
chhath puja ghat decoration

Chhath Puja 2022: इस बार 500 रुपये में ही सज जाएगी छठ की टोकरी, जानें कैसे

अगर आप भी छठ करते है तो इस बार छठ की टोकरी बेहद कम दाम में सजाएं, चलिए जानते हैं कैसे।
Editorial
Updated:- 2022-10-08, 13:33 IST

दिवाली के 6 दिन के बाद छठ पूजा का महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली आदि शहरों में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ करीब आते- आते छठ में यूज होने वाले सारें सामान भी महंगे हो जाते हैं। कई बार लोग छठ महंगाई के कारण भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में चलिए जानते है इस छठ आप कैसे अपनी टोकरी को सजा सकते हैं।

chhath puja easy decoration tips

इस साल 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यह पर्व मनाया जाएगा। जो लोग भी यह पूजा और व्रत करते हैं, वे उगते सूर्य और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। अर्घ्य देने के लिए हम छठ की टोकरी का इस्तेमाल करते है ऐसे में चलिए जानते है कैसे महज 500 में छठ की टोकरी को सजा सकते हैं।

छठ की टोकरी में क्या- क्या रखा जाता है

  • सूप
  • दौरा
  • नारियल
  • सुथनी
  • शकरकंदी
  • शहद की डिब्बी
  • सुपारी
  • कैराव
  • धूप
  • आंवला
  • नींबू बड़ा
  • डगरा
  • लाल धान चावल
  • हल्दी

कैसे सजाएं टोकरी

  • आपको सबसे पहले टोकरी खरीदना होगा, यह करीब 50 से 60 रुपये में मिलेगा।
  • दौरा आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा इसकी कीमत करीब 150 रुपये होगी।
  • नारियल आप 60 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • सुथनी 5 रुपये पीस मिलेगी।
  • शकरकंदी 2 रुपये पीस मिलती हैं।
  • शहद की डिब्बी 10 रुपये में मिल जाएंगा।
  • सुपारी 2 रुपये पीस मिल जाएंगा।
  • कैराव 5 रुपये में मिल जाएंगी।
  • धूप 20 रुपये की 100 ग्राम मिलता है।
  • आंवला 3 रुपये में मिल जाएंगा।
  • नींबू बड़ा 20 रुपये का ले सकते हैं।
  • डगरा 100 रुपये का मिलेगा।
  • लाल धान चावल 50 रुपये के 250 ग्राम मिलेगे।
  • हल्दी 5 रुपये पीस मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

पहले खरीदें सामान

आप भी इसी प्रकार आसानी से छठ के लिए टोकरी सजा सकते हैं। कोशिश करें की सभी सामानों को एक जगह से ही खरीदें ऐसा करने पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। बता दें कि आप पहले भी छठ की टोकरी का सामान खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको सारे सामान काफी सस्ता मिल सकता हैं।

कब है छठ पूजा

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा इस वर्ष 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। 30 अक्टूबर रविवार का दिन है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाते हैं। यह पर्व पूरे चार दिनों तक बेहद धूमधाम से लोग मानते हैं।

इसे भी पढ़ें:Chhath Puja 2022: छठ पूजा में महिलाएं क्यों पहनती हैं सूती साड़ी

कब और कैसे होता है छठ

पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। उसके बाद खरना होता है और फिर तीसरे दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर आखिरी दिन सुबह को लोग सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन करते हैं। इस त्योहार पर नदी, तालाब, घाट पर गजब की रौनक देखने को मिलती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।