हिन्दू धर्म में प्रत्येक व्रत त्यौहार का अलग महत्व है। हर एक व्रत को लोग बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाते हैं और भगवान का पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि लोग जब पूरी श्रद्धा भाव और मनोयोग से ईश्वर का पूजन और ध्यान करते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
छठ पूजा की विशेष सामग्री के लिए पहले से लिस्ट तैयार करना जरूरी होता है। छठ पूजा में कई सामानों की जरूरतहोती है। कुछ जरूरी चीजें आप जितनी जल्दी खरीद लें उतना बेहतर होता है। व्रती के लिए वस्त्र आदि पहले से ले लें, तो बाद में सामग्री जुटाने में समस्या नहीं आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
छठ पूजा करना इतना आसान नहीं होता। इसे करने के लिए करीब 1 महीने पहले से ही आपको सारे पी पेशन करने होंगे। कई चीजें ऐसी होती है जिसका इस्तेमाल आप तभी कर पाएंगे जब आपने उनकी पहली से साफ सफाई करवाई हो।
इसे जरूर पढ़ें:Chhath Puja 2021: क्यों मनाया जाता है छठ का त्योहार, क्या है छठ पूजा का महत्त्व ?
छठ के प्रसाद में लेंगुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ प्रमुख प्रसाद होता है। इसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा चावल के आटे से बना लड्डू जिसे स्थानीय भाषा में कसार कहते हैं इसे बनाने की तैयारियां भी शुरू कर देनी चाहिए।
छठ के एक दिन पहले से प्रसाद बनाने का काम शुरू होता है दूसरे दिन बांस की टोकरी में पूजा का सामान रखकर पुरुष उसे अपने सिर पर लेकर घाट तक पहुंचाते हैं। कई आपके घर में लोग कम है तो आप गाड़ी से भी बांस की टोकरी को घाट तक ले जा सकते है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।