ट्रांसजेंडर को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की धारणा होती हैं लेकिन समय के साथ समाज आगे बढ़ रहा है। जंजीरों को तोड़ते हुए हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में चेन्नई के मेट्रो स्टेशन पर रंग भर रही ट्रांसजेंडर महिलाओं की तस्वीरें सामने आई हैं। ये रंग सिर्फ दीवारों पर ही नहीं वो अपने जीवन में भी भर रही हैं। ट्रांसजेंडर महिलाओं ने चेन्नई के अलंदूरमेट्रो स्टेशन की सादी दीवारों पर रंग भरकर पूरे स्टेशन को खूबसूरत बना दिया है। तस्वीरों में नजर आ रही रंगीन दीवारे बेहद शानदार लग रही हैं। आइए जानते हैं रंग भरती ट्रांसजेंडर महिलाओं और उनकी पेंटिंग के बारे में।
अलंदूर मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर ट्रांसजेंडर महिलाओं ने प्राचीन तमिल संगम साहित्य कुरिंजी, मुलई, मरुथम, नीथल और पलाई में वर्णित पांच पारिस्थितिकीक्षेत्रों की पेंटिग की है। पैदल चलते या गाड़ी चलाते लोग इन पेंटिंग को देखते रह जाते हैं। अपने काम में मस्त ट्रांसजेंडर महिलाएं सुरक्षा उपकरणों की मदद से लटक कर पेटिंग करती नजर आ रही हैं। पेंटिंग करने वाली ट्रांसजेंडर महिलाओं में से एक का नाम कंचना है जो स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी देती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंचना कई सारे शहरों में पेंटिग कर चुकी हैं। ट्रांसजेंडर समाज को अक्सर बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। इन पेंटिंग्स की मदद से वो सारी बाधाओं को दूर करने की अपनी क्षमता दिखाते नजर आ रहे हैं। (Pride Month: क्या ट्रांसजेंडर बन सकते हैं पैरेंट्स?)
इसे भी पढ़ेंःनेशनल अवॉर्ड विनर प्रकृति मिश्रा ने दिया बयान, कहा 'मैं मदद के लिए चिल्लाती रही'
View this post on Instagram
इससे पहले भी कई बार हम ट्रांसजेंडर्स को मेट्रो स्टेशन या किसी पुल की दीवार पर रंग भरते हुए देखते हैं। अरावानी आर्ट प्रोजेक्ट नाम से चल रही पहल के तहतही यह काम किया जाता है। इस प्रोजेक्ट का मकसद एकजुट होकर ट्रांसजेंडर्स के लिए काम करना है। अरावानी आर्ट प्रोजेक्ट नाम का इंस्टाग्राम हैंडल भी है जिसने अलंदूरमेट्रो स्टेशन की तस्वीरों को पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इस दीवार को समाप्त होते देखना एक अविश्वसनीय प्रक्रिया रही है। उन्होंने कैप्शन में भी बताया कि ट्रांसजेंडर महिलाओं ने हवा में 70 फीट ऊपर लटक कर काम किया है। ट्रांसजेंडर महिलाओं की पूरी टीम ने अपना काम खत्म कर दिया है। (देश की पहली ट्रांसजैंडर न्यूज एंकर पद्मिनी प्रकाश की इंस्पायरिंग कहानी)
इसे भी पढ़ेंःदुल्हन ने मेंहदी में क्यो बनवाई अपने डॉग की फोटो? वीडियो देख भावुक हो जाएंगे आप
मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर रंग भरती ट्रांसजेंडर महिलाएं एक अच्छा संदेश देती हैं। आपको यह तस्वीरें कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:aravaniartproject/Instagram,Suchi News
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।