herzindagi
cheapest makar sankranti shopping market in delhi

Makar Sankranti Shopping Market Delhi: दिल्ली के इन 3 बाजारों से करें मकर संक्रांति की सस्ती शॉपिंग, 2000 के अंदर कई चीजें खरीद लेंगी आप

दिल्ली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए अच्छी मार्केट देखने को मिलती है। कम बजट में मकर संक्रांति की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यहां के लोकल मार्केट्स जाने का प्लान कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 13:00 IST

मकर संक्रांति की शॉपिंग किस मार्केट से की जाए? इसे लेकर कन्फ्यूज हैं और समझ नहीं आ रहा कि पतंग, तिल-गुड़, सजावट का सामान कहां से सस्ते मे मिलेगा, तो दिल्ली की मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी-ऐसी मार्केट है, जहां हर त्योहार में आपको सस्ते सामान खरीदने का मौका मिल जाता है। हर त्योहार की शॉपिंग के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। अगर आप दिल्ली के आस-पास के शहरों में रहती हैं, तो आप मेट्रो से भी यहां पहुंच सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से मकर संक्रांति की शॉपिंग बजट में कर पाएंगी।

खारी बाड़ी बाजार

अगर आप दान करने के लिए या मकर संक्रांति में अपनी बेटी के ससुराल में भेजने के लिए तिल-गुड़ और मूंगफली की खरीदारी करना चाहती हैं, तो आप खारी बाड़ी बाजार जा सकती हैं। वैसे तो यह मार्केट यह बाजार काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स के लिए भी मशहूर है। मिठाइयों के लिए भी इस मार्केट को बेस्ट माना जाता है, लेकिन मकर संक्रांति में तिल-गुड़ की शॉपिंग के लिए भी बेस्ट मार्केट है।

इसे भी पढ़ें- Gemini से बनाएं लोहड़ी पर सूट और परांदे के साथ खूबसूरत तस्वीरें, इन Hindi Prompt से बना लेंगी पंजाबी लुक के हर पोज में फोटोज

चांदनी चौक

काला और सफेद तिल, देसी गुड़, खांड, शक्कर, तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और चिक्की जैसी चीजें अगर आप सस्ते में खरीदने के लिए मार्केट ढूंढ रही हैं, तो चांदनी चौक भी जा सकती हैं। यहां आपको सभी चीजें ताजा और किफायती दामों में मिल जाती हैं। खाने की चीजों के साथ-साथ आपको रंग-बिरंगी पतंगें, पूजा सामग्री, सजी हुई थाली और मकर संक्रांति पर पहनने के लिए रंग-बिरंगे कपड़े भी खरीदने का मौका मिलेगा। यहां से आप कॉटन साड़ी, सलवार सूट, ऊनी शॉल, दुपट्टे और बच्चों के पारंपरिक कपड़े भी खरीद पाएंगी।

 

इसे भी पढ़ें- Sanu De Lohri Song Lyrics 2026: लोहड़ी के लोकप्रिय गीत 'सानू दे लोहड़ी, तेरी जीवे जोड़ी...' गीता का हिंदी में क्‍या मतलब होता है? चलिए सरल शब्‍दों में जानते हैं

करोल बाग

रंग-बिरंगी पतंग और मांझा की बहुत सारी दुकानें आपको देखने को मिल जाएंगी। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ की मांग बढ़ जाती है, इसलिए कई जगहों पर यह महंगे हो जाते हैं, लेकिन करोल बाग में आपको जाना अच्छा लगेगा। त्योहारों पर लोग अक्सर ड्राई फ्रूट्स लेते हैं, काजू, बादाम, किशमिश, मूंगफली और चना जैसी चीजें भी यहां से खरीद सकती हैं। रंगीन पटियाला और कुर्ते भी यहां मिलते हैं।

cheapest makar sankranti shopping market in delhiे

इसके अलावा आप लाजपत नगर और सदर बाजार भी जा सकती हैं। यह  दिल्ली के लोकप्रिय बाजार में से एक माने जाते हैं। मकर संक्रांति पर इन बाजारों में सेल भी लगती है। सदर बाजार दिल्ली का थोक बाजार है। अगर आप एक साथ ज्यादा चीजें खरीदना चाहती हैं, तो यहां जा सकती हैं। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, Gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।