herzindagi
image

दिल्ली के इस फेमस मार्केट से खरीदें सस्ते में शोरूम जैसी ड्रेसेस, भर जाएंगे कई सूटकेस

आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप शोरूम जैसे खूबसूरत और महंगे दिखने वाले कपड़े कम कीमत में खरीद सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 19:50 IST

शॉपिंग का शोक किस महिला को नहीं होता है। अधिकतर महिलाएं शॉपिंग के लिए दूर दूर तक जाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी खरीदारी का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप शोरूम जैसे खूबसूरत और महंगे दिखने वाले कपड़े कम कीमत में खरीद सकती हैं।

दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट

वैसे तो दिल्ली में कई बाजार है, लेकिन दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट हो सकता है। यह बाजार दिल्ली के सबसे फेमस बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको कई सारी कपड़ों की दुकानें देखने को मिल जाएगी। बता दें कि यह बाजार खासकर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। यहां आपको महिलाओं के कपड़ों, जूतों से लेकर उनके एक्सेसरीज भी बजट में मिल जाएंगे।

1 - 2025-06-19T193937.216

महिलाओं के कपड़ों के लिए बेस्ट मार्केट

अगर आप शादी ब्याह के लिए कपड़े देख रही हैं, तो आपके लिए यह बाजार बेस्ट हो सकता है। आप इस बाजार से डेली वियर से लेकर शादी पार्टी में पहनने के लिए ऑउटफिट खरीद सकती हैं। यहां आपको कपड़ों के कई कलेक्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप कम कीमत में खरीद सकती हैं। आप इस मार्केट में बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको फ़ूड स्टाल भी देखने को मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदना चाहती हैं रेडीमेड ब्लाउज? दिल्ली की ये 3 मार्केट्स हैं होलसेल शॉपिंग के लिए बेस्ट

मिलेंगे घर की सजावट के सामान

अगर आपकी कपड़ो की दूकान है, तो भी आप इस बाजार से थोक में कम कीमत पर कपडे खरीदकर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। यही नहीं आप इस बाजार से सस्ते में जूते और बैग भी खरीद सकती हैं। लाजपत नगर मार्केट में आपको लड़कियों के लिए हर चीज मिल जाएगी। इस बाजार से आप घर की सजावट के सामान भी कम कीमत पर खरीद सकती हैं।

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

2 - 2025-06-19T193935.598

इस बाजार तक आने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं। मेट्रो से वाकिंग डिस्टेंस पर ही ये बाजार है। इसके अलावा आप दिल्ली की बस, ऑटो रिक्शा या टैक्सी से भी लाजपत नगर मार्केट तक जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Best Saree Market: मध्यप्रदेश में साड़ियों के लिए फेमस है ये बाजार, एक बार खरीदारी करने के बाद बार-बार मार्केट जाने का करेगा मन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।