herzindagi
image

Cheapest Lehenga Market: लहंगे के लिए नहीं खर्च करने होंगे हजारों रुपए, इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में एक से एक डिजाइन

अगर आप भी लहंगे खरीदने के लिए सस्ते मार्केट की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मध्य प्रदेश के इस सस्ते मार्केट से अपने बजट में लहंगे खरीद सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 17:58 IST

शादी ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अधिकतर लड़कियां शॉपिंग करने के लिए काफी बेताब होगी। अगर आपको भी घर में होने वाली शादी या किसी खास फंक्शन के लिए लहंगा खरीदना है और आप सस्ते और डिजाइनर लहंगे की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ऐसे लहंगे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप खूबसूरत लहंगे के साथ-साथ बजट फ्रेंडली लहंगे भी देख सकती हैं। आइए जानते हैं इस मार्केट के बारे में।

सस्ते में खरीदे सुंदर लहंगे

2 - 2025-04-08T130156.136

सस्ते में सुंदर लहंगे खरीदने के लिए आप मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कपड़ा बाजार जा सकती है। यह बाजार सस्ते और खूबसूरत कपड़ों के लिए पूरे मध्य प्रदेश में काफी प्रसिद्ध माना गया है। यहां पर आपको साड़ी से लेकर लहंगे तक अलग-अलग वैरायटी के कई सारे कपड़े देखने को मिलेंगे। यहां आपको अपने बजट के अंदर लहंगे आसानी से मिल सकते हैं। यही नहीं आप अगर चाहे तो इंदौर के इस कपड़ा बाजार में लहंगे रेंट पर भी ले सकती हैं। यहां ऐसी कई दुकानें हैं जो आपको रेंट पर लहंगे भी दे सकती है।

फेमस है इंदौर का कपड़ा बाजार

इंदौर शहर के मध्य में भाग में स्थित यह कपड़ा बाजार सस्ते और खूबसूरत कपड़ों के लिए कई सालों से जाना जाता है। इस बाजार को एम टी क्लॉथ मार्केट भी कहा जाता है। इसका पूरा नाम है महाराजा तुकोजी राव होलकर क्लॉथ मार्केट है। यहां आपको कई सारी दुकान देखने को मिल जाएगी। जहां पर आपको सस्ते और सुंदर कपड़े आसानी से मिल सकते हैं। अगर बात करें लहंगे कि, तो आपके यहां पर लहंगे की भी कई वैरायटी अपने बजट के अंदर मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Navratri 2025: नवरात्रि के लिए खरीदना है पूजा का सामान, तो मध्यप्रदेश के इस बाजार में मिलेगी हर चीज

शीतला माता बाजार भी है बेस्ट

1 - 2025-04-08T130154.568

इस बाजार तक पहुंचाने के लिए आप ऑटो, रिक्शा या सिटी बस की मदद ले सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको क्लॉथ मार्केट या फिर कपड़ा बाजार का एड्रेस बताना होगा। यह बाजार सुबह 10 बजे से शुरू होता है जो रात के 9 या 10 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा आप कपड़ा बाजार में मौजूद शीतला माता बाजार भी देख सकती हैं। यहां पर भी आपको शादी की खरीदारी के लिए एक से एक कपड़े मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उज्जैन जाने का है प्लान तो वहां के इस लोकल बाजार का जरूर करें दीदार, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।