herzindagi
maa durga mantras on chaitra navratri

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, मां दुर्गा हो जाएंगी प्रसन्न

हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व माना गया है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल को होने वाला है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है।
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 11:00 IST

Chaitra Navratri 2024 Ke Mantra: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व माना गया है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल को होने वाला है। हालांकी इस साल की चैत्र नवरात्रि और भी ज्यादा खास है जिसके पीछे का कारण खरमास। 

इस बार चैत्र नवरात्रि खरमास में शुरू हो रही है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइये जानते है मां दुर्गा के मंत्रों और लाभों के बारे में।

चैत्र नवरात्रि 2024 मंत्र (Chaitra Navratri 2024 Mantra)

chaitra navratri  maa durga mantras

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै 

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करने से किसी भी प्रकार की नकारात्मकता, बुरी शक्तियां और बुरी नजर आदि उतर जाती हैं। किसी भी प्रकार का भय दूर हो जाता है। आपके शत्रु पराजित होते हैं।   

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। मां का आशीर्वाद मिलता है और उनके सानिध्य से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से मां दुर्गा का साथ मिलता है।   

chaitra navratri  mantras

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के इस मंत्र का जपा भी अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के सभी काम सिद्ध होने लग जाते हैं। व्यक्ति का मंगल होता है और मांगलिक कार्य के योग भी जल्दी बनते हैं। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस बार 8 या 9, कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें माता की सवारी का महत्व और संकेत

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को उसके सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। मां दुर्गा उस व्यक्ति के सभी अपराधों को क्षमा कर देती और व्यक्ति के जीवन में आध्यात्म बढ़ता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए और किस मंत्र से मिलते हैं कौन से लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi      

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।