Chaitra Navratri 2024 Ke Din Aur Mata Ka Vahan: सनातन परंपरा में नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यूं तो साल में चार बार नवरात्रि मने जाती है लेकिन इनमें से दो गुप्त नवरात्रि हैं और दो गृहस्थ नवरात्रि होती हैं। वहीं, अब हाल ही में हिन्दू वर्ष के पहले माह में नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिसे चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
नवरात्रि का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष में भी विशेष स्थान है। नवरात्रि के दिनों से लेकर माता के वाहन तक के महत्व से जुड़ा वर्णन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि कितने की पड़ने वाली है और क्या होगा माता का वाहन एवं उससे जुड़े संकेत।
चैत्र नवरात्रि 2024 कितने दिन की है?
इस साल चैत्र नवरात्रि 9 दिनों की होने वाली है। 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से शुरू होकर 17 अप्रैल, दिन रविवार तक चैत्र नवरात्रि के व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि नवरात्रि के दिन जब कम होते हैं वह अशुभ होता है लेकिन अगर नवरात्रि के दिन पूरे 9 हों तो यह शुभता का सूचक है।
यह भी पढ़ें:Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ
असल में 9 की संख्य कभी कटती नहीं है। सरल शब्दों में समझाएं तो आप जब 9 का पहाड़ा देखें तो उस पहाड़े की हर संख्या को जोड़ने पर 9 ही बनता है। जैसे कि 9×1=9, 9×2=18(8+1=9), 9×3=27(2+7=9)। ऐसे में नवरात्रि के 9 दिन अचूक लाभदायक माने जाते हैं और नव ग्रहों की शुभता भी लाते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2024 में क्या होगा माता का वाहन?
नवरात्रि के दौरान माता के वाहन का भी विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि में माता जिस वाहन पर सवार होकर आती है उस वाहन के पीछे का संकेत हमें मिलता है। इस साल चैत्र नवरात्रि में मां का वाहन घोड़े पर हो रहा है जिसे शुभ माना गया है। घोड़े पर मां का सवार होकर आना सफलता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें:Lord hanuman Vrat: इस विधि से रखें हनुमान जी का व्रत, जल्दी विवाह के बनेंगे योग
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का घोड़े पर आना इस बात का सूचक माना जाता है कि भक्तों के जीवन में प्रकाश का आगमन होने वाला है और संकटों से मुक्ति मिलने वाली है। घोड़े पर माता का सवार होकर आना उन्नति का प्रतीक है और यह इस बात को भी दर्शाता है कि आपका भविष्य उज्जवल होने वाला है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस बार कितने दिन की होने वाली चैत्र नवरात्रि और इस नवरात्रि के होगा माता का वाहन एवं उससे जुड़ा महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों