बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अच्छे कामों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने सिर्फ जीवित रहते हुए ही नहीं, बल्कि अपने निधन के बाद भी दूसरों की मदद की।
ऐसे बहुत से सेलेब्स हैं, जो सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए ही दूसरों की मदद नहीं करते हैं। बल्कि उनकी वास्तविक इच्छा यही होती है कि वह अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें। इसलिए, उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले ही अपनी प्रॉपर्टीज का एक बड़ा हिस्सा दान कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मृत्यु के बाद उनकी संपति को दान कर दिया गया-
14 जून, 2020 के दिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा देश सकते में आ गया। ऐसा कहा जाता है कि सुशांत के परिवार ने उनकी डेथ के बाद उनकी संपत्ति को एक चैरिटी में दान करने और पटना में उनके बचपन के घर को एक मेमोरियल में बदलने का फैसला किया, जहां किताबों, बायोस्कोप और अन्य चीजों सहित उनका सामान को प्रदर्शित किया जाएगा।
श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। हालांकि, उनकी असामयिक मृत्यु उनके फैन्स के लिए एक बड़ा झटका थी। 24 फरवरी, 2018 को दुबई में एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने के कारण चांदनी अभिनेत्री का निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपनी पत्नी के नाम पर एक बड़ी राशि दान में दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर ने एक गांव में एक स्कूल भी बनवाया है जहां मुफ्त में शिक्षा दी जाती है।
संगीत जगत की कोकिला और भारतीय महान गायिका लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में हुआ था। मृत्यु के समय उनकी उम्र 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर ने अपनी मृत्यु से पहले ही अपनी संपति को दान करने का फैसला किया था। कथित तौर पर, उनकी वसीयत में कहा गया है कि उनकी मृत्यु के बाद, उनकी संपत्ति एक चैरिटी में चली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति रु. 500 करोड़ थी।
इसे भी पढ़ें:क्रिकेट की दीवानगी से लेकर फिल्म में एक्टिंग तक, क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर के बारे में ये 10 बातें
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया। वह छोटे परदे की दुनिया के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कथित तौर पर, उनकी वसीयत में कहा गया है कि उनकी मृत्यु के बाद, उनकी संपत्ति को एक चैरिटी को दान कर दिया जाएगा। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। अभिनेता की कुल संपत्ति 50 करोड़ रु है।
इसे भी पढ़ें:Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद दिल तोड़ देने वाले ये पल आपकी आंखों में ले आएंगे आंसू
बॉलीवुड के सबसे मेहनती व प्रतिभाशाली एक्टर में से एक थे। असल जीवन में कभी ना हार मानने वाले इरफान खान कैंसर से जिन्दगी की जंग हार गए। साल 2020 में कैंसर से जंग हार गए। इरफान खान की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने घोषणा की थी कि वह अपनी संपत्ति से एक बड़ी राशि दान में देगी। कथित तौर पर उन्होंने 600 करोड़ रु. दान में दिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।