साल 2020 जहां एक तरफ कोरोना के डर से भरा हुआ था और पूरे देश में एक चुनौती भरा माहौल था। एक ओर जहां नेगेटिव ख़बरों का बोल बाला रहा, वहीं कुछ सेलेब्रिटीज़ ने गुड न्यूज़ भी सुनाई। इन सेलेब्रिटीज़ की गुड न्यूज़ यानी कि प्रेगनेंसी की खबर ने सभी के मन में एक ख़ुशी की लहर दौड़ा दी और सब ये सोचने लगे कि भले ही कितनी परेशानियां क्यों न हों कुछ न कुछ अच्छा जरूर सुनने को मिलता है। आइए जानें कौन से हैं वो सेलेब्रिटीज़ जिन्होंने कोरोना की बुरी ख़बरों के बीच नन्हे मेहमान के आगमन की खबर सुनाई।
2020 में बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रेग्नेंसी की सूची में सबसे नया प्रवेश करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अगस्त 2020 को ये घोषणा की कि वे एक साथ बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अक्टूबर 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। उनका पहले से एक 3 साल का बेटा, तैमूर अली खान है। करीना और सैफ ने दिसंबर 2016 में तैमूर का दुनिया में स्वागत किया था। करीना के दूसरे बच्चे का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।
इसे भी पढ़ें: जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ Amazing Facts
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। अनुष्का ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से साल 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की, जिसमें वह विराट के बगल में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। उन्होंने ये भी बताया कि बहुत जल्दी ही जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का के इंस्टा पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने खूबसूरत कमैंट्स के साथ उन्हें बधाई भी दी थी।
View this post on Instagram
अमृता राव, जो पति आर जे अनमोल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट में साल 2020 में नवरात्रि के समय पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इश्क विश्क प्यार व्यार फेम अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करते हुए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के साथ उन्होंने साड़ी में अपना एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया था जिस पर उन्हें बहुत से कमैंट्स भी मिले थे। आपको बता दें कि अमृता ने नवंबर 2020 में ही बेटे को जन्म भी दे दिया है।
अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और पति रोहित रेड्डी भी बहुत जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भी साल 2020 के अक्टूबर महीने में एक वीडियो के माध्यम से ये गुड न्यूज़ दी कि वो बहुत जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कोरोना काल में ये सभी के लिए एक ख़ुशी से भरी खबर है। अनीता के अनुसार फरवरी 2021 में नन्हा मेहमान आएगा।
View this post on Instagram
सेलेब्रिटीज़ की प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच एक और गुड न्यूज़ अभिनेत्री सागरिका घाटगे और क्रिकेटर ज़हीर खान के पैरेंट्स बनने की भी आई। इंटरनेट पर विभिन्न रिपोर्टों से पता चलता है कि अभिनेत्री सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कपल ने इस बात की खुले तौर पर कोई घोषणा नहीं की लेकिन जहीर खान के जन्मदिन में केक काटते हुए सागरिका को काले रंग के ढीले कपड़ों में देखा गया।
इसे भी पढ़ें: Year 2020: 10 पुराने टीवी सीरियल्स का हुआ कमबैक
अभिनेत्री पूजा बनर्जी और उनके पति कुनाल वर्मा ने भी साल 2020 में घोषणा की है कि वे बहुत जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। दोनों अप्रैल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए थे। एक मीडिया इंटरव्यू में पूजा ने कहा कि वो और कुनाल अपने जीवन में इस नए, सुंदर चरण में प्रवेश करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो अभी अपने निजी समय का आनंद ले रही हैं।
कोरोना काल के बीच में इस तरह की सेलेब्रिटीज़ की प्रेग्नेंसी की ख़बरें वास्तव में उनके फैंस के मन में ख़ुशी की लहर दौड़ा देती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।