herzindagi
Main anushka sharma world cup fashion

World Cup 2019: अनुष्का के ये स्टाइल जरूर पसंद आएगा आपको

अगर आप भी अनुष्का की तरह सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उनके इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-07-11, 10:31 IST

वर्ल्ड कप का बुखार इन दिनों सिर्फ भारत पर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व पर चढ़ा हुआ है। इन लोगों में अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी और एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैच का लुत्फ उठाने और अपने पति को सपोर्ट करने के लिए इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वह अपने पति की हर उपलब्धि पर उन्हें स्टैंड से ही चीयर करती हैं। साथ ही उस दौरान लोगों को अपनी टीवी स्क्रीन पर मैच के दौरान खूबसूरत अनुष्का का चेहरा भी देखने को मिलता है। इस दौरान जो चीज सबसे ज्यादा नोटिस की जाने वाली होती है, वह है उनका स्टाइल।

इसे जरूर पढ़ें: अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली पीते हैं फ्रांस के इस महंगे ब्रांड का पानी

अनुष्का हर बार एक अलग लुक में नजर आती हैं और उनका हर लुक बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत होता है। इतना ही नहीं, वह अपने इंग्लैंड दौरे के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं जो वाकई काफी बेहतरीन होती है। आप भी उनके हर स्टाइल से इंस्पायर हो सकती हैं। अगर आप उनके स्टाइल को फॉलो करते हुए अपने वार्डरोब को अपडेट करती हैं तो इससे यकीनन आपको भी एक न्यू लुक मिलेगा। तो चलिए देखते हैं अनुष्का शर्मा के world cup 2019 के इन स्टाइलिश अवतार को-

virat anushka updated inside

अनुष्का ने इस ड्रेस को इंडिया और श्रीलंका के मैच के दिन पहना था। इस लुक में अनुष्का ने क्लासी मस्टर्ड सेपरेट्स पहना है। वहीं उन्होंने बेल्ट को बो लुक में कैरी किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने राउंड बिग ईयररिंग्स और ब्राउन शेड्स के गॉगल्स पहने हैं।

 

inside  anushka sharma world cup fashion

इस लुक में अनुष्का और विराट कोहली का स्टाइल लगभग एक जैसा है। वैसे भी अनुष्का और विराट अक्सर एक जैसी ड्रेसिंग में नजर आते हैं। अपने हबी के साथ आउटिंग के लिए अनुष्का ने Stella McCartney ब्रांड की व्हाइट शर्ट को चुना। इस शर्ट के फ्रंट व बैक पर ग्राफिक प्रिंट है, इसके साथ अनुष्का ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहने हैं। इसके साथ-साथ अनुष्का ने Prada ब्रांड का ब्लैक स्लिंग बैग भी लिया है।

 

इसे जरूर पढ़ें: अनुष्का शर्मा के लिए ये बात कहकर पति विराट कोहली ने जीत लिया उनका दिल

inside  anushka sharma world cup fashion

इस तस्वीर में अनुष्का अपने फैन के साथ पोज देंती हुई नजर आ रही है। अपने केजुअल लुक में अनुष्का ने डेनिम को ब्लैक टीशर्ट के साथ टीमअप किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने साथ में मैचिंग डेनिम जैकेट भी कैरी की है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।